![]()
पुलिस गिरफ्त में आर्म्स एक्ट का आरोपी।
सवाई माधोपुर की मानटाउन थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ घूमते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी लोकेश पुत्र (22) हरिप्रसाद उर्फ हरि बैरवा निवासी छाहरा थाना बहरांवडा कलां जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से एक देसी कट्
संदिग्ध नजर आने पर ली चैकिंग तो मिला अवैध हथियार
मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि 10 और 11 अगस्त के बीच रात को ASI मीठालाल, कॉन्स्टेबल रामजीलाल, धीरेन्द्र कुमार, अशोक, रामकेश की टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान रेलवे स्टेशन के पास स्थित सिटी सेंटर के पास एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। युवक पुलिस को बावर्दी में देखकर सकपका गया और तेज कदमों से चलने लगा। जिसपर पुलिस को युवक पर शक हुआ और पुलिस ने युवक को घेराबंदी कर पकड़ा गया। युवक की चैकिंग के दौरान उसके पास एक देसी कट्टा मिला। जिसके लाइसेंस के बारे में पूछने पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। जिसके चलते पुलिस टीम ने आरोपी का देसी कट्टा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments