![]()
आबकारी निरोधक टीम ने गोगरूद, क्यारी के मकानों में दबिश देकर 26 कार्टन अवैध शराब बरामद की। मौके से दो आरोपी पकड़े गए हैं।
अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन उदयपुर ओपी जैन, अतिरिक्त आबकारी आयुक्त पॉलिसी प्रदीप सिंह सांगावत, जिला आबकारी अधिकारी आदराम दहिया एवं उपायुक्त ईपीएफ जोन उदयपुर के निर्देशन में आबकारी वृत निरीक्षक गोगुंदा शंभू सिंह राठौड़ ने मय जाप्ता कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के पड़त मदिरा दुकान क्षेत्र गोगरूद, क्यारी में बड़ी पुलिया, सेई बांध, बेकरिया एवं सायरा क्षेत्र के खेराड़िया, घणावल में आवासीय मकानों में दबिश देकर तलाशी ली। कार्यवाही में दो स्थानों पर 26 कार्टन अवैध भंडारण की गई मदिरा, बीयर बरामद की गई। मौके से 2 अभियुक्तों लक्ष्मण गरासिया, मोहन सिंह को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया।
निरीक्षक शंभू सिंह राठौड़ के अनुसार गोगरूद मदिरा दुकान का बंदोबस्त नहीं हो पाने से यह मदिरा दुकान के समीप बड़ी मात्रा में भण्डारण कर विक्रय की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments