☜ Click Here to Star Rating



केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय एवं कॉरपोरेट के राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा रविवार को उदयपुर आएंगे। वे दोपहर 12ः25 बजे डबोक एयरपोर्ट पर उदयपुर-चित्तौड़गढ़ सेक्शन और उदयपुर बायपास सेक्शन का निरीक्षण करेंगे।

.

एनएचएआई के अधिकारी उन्हें ग्रेट सेपरेटर चौराहा की विशेषताएं और उपयोगिता बताएंगे। लेकिन, वे नहीं बताएंगे कि ग्रेट सेपरेटर असल में हजारों वाहन चालकों के लिए मुश्किल का सबब बन गया है। यहां न तो चित्तौड़गढ़ की तरफ से आने वाले वाहनों को पिंडवाड़ा हाईवे पर जाने के लिए सीधी राह है और न ही शहर से उदयसागर की तरफ जाने वाले लोगों के लिए एलिवेटेड रोड। इन खामियों से रोज 28 हजार से ज्यादा लोग परेशान हो रहे हैं।

पिंडवाड़ा-काया और उदयसागर जाने के लिए एलिवेटेड रोड जरूरी

देबारी क्लोवरलीफ में कई खामियां हैं। देबारी में पिंडवाड़ा की तरफ जाने वाले ट्रैफिक के लिए एलिवेटेड रोड बनाना चाहिए था। इससे शहर की तरफ जाने और आने वाले ट्रैफिक बाधा नहीं आती। इसी तरह शहर से काया बाइपास हाईवे और उदयसागर गांव की तरफ जाने वाले ट्रैफिक के लिए भी एलिवेटेड रोड बनानी चाहिए। जिससे इस समस्या का स्थायी हल हो सके।

ये भी मुश्किल…दोनों तरफ 50 हजार की आबादी, अंडर पास ही नहीं

देबारी में हाईवे के दोनों छोर पर करीब 50 हजार लोगों की आबादी रहती है। लेकिन, यहां एक भी अंडर पास नहीं है। ऐसे में लोगों को मजबूरी में एक तरफ से दूसरी तरफ जाने के लिए ट्रैफिक के बीच से रोड क्रॉस करना पड़ता है। बता दें कि मंत्री दौर में हाईवे प्रोजेक्ट के संबंध में समीक्षा बैठक लेंगे। रात्रि विश्राम उदयपुर में रहेगा। 16 सितंबर को एनएच-58 के सेक्शन का निरीक्षण करेंगे।

ट्रोलों के यू-टर्न लेते ही जाम लगना तय

चित्तौड़गढ़ की तरफ से आने वाले वाहनों को पिंडवाड़ा हाईवे पर जाने के लिए प्रतापनगर-देबारी रोड पर 200 मीटर चलकर ट्रैफिक के बीच से यू-टर्न लेना पड़ता है। इससे दोनों तरफ का ट्रैफिक जाम हो जाता है। हादसों का खतरा भी बना रहता है। इस चौराहा की शुरुआत ढाई साल पहले की गई थी। तब से लेकर अब तक एनएचएआई इस समस्या का कोई भी समाधान नहीं निकाल पाया है। ये हालात भी तब है जब इस रोड पिंडवाड़ा-अंबेरी-नाथद्वारा जाने वाले 25 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं। दूसरी ओर, देबारी-उदयसागर जाने वाले तीन हजार से ज्यादा वाहनों को चौराहा से 500 मीटर आगे जाकर रोड के बीच से यू-टर्न लेकर इतनी ही दूरी तय फिर से चौराहा पर आना पड़ता है। फिर, यहां से लेफ्ट टर्न लेकर वे अपनी रोड पर जा सकते हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading