रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सवाई माधोपुर में अलर्ट नजर आ रही है। सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान आलनपुर और रणथम्भौर रोड पर स्थित एक दर्जन से अ
कई जगह हुई कार्रवाई
CMHO डॉ. अनिल जैमिनी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी नितेश गौतम के नेतृत्व में टीम ने अलग-अलग स्थानों पर निरीक्षण किया। श्रीकृष्णा रेस्टोरेंट (आलनपुर) में ईमरती में रंग की अत्यधिक मात्रा पाई गई और माजा ब्रांड की 1.75 लीटर की 9 बोतलें एक्सपायरी डेट की मिलीं। मौके पर ही लगभग 10 किलोग्राम ईमरती, 15.75 लीटर माजा बेवरेज एवं 1 लीटर हरी चटनी नष्ट की गई। इसके अलावा यूज़्ड ऑयल और मावा बर्फी के नमूने जांच के लिये।

कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम
एक्सपायरी डेट के कुरकरे कराए नष्ट
इसके बाद मंडी रोड स्थित श्री श्याम बेकरी से पेस्ट्री व पेटीज के नमूने लिये। वहीं रणथम्भौर सर्किल स्थित घनश्याम जिंदल के गोदाम से करीब 5000 पैकेट एक्सपायरी कुरकुरे बरामद कर मौके पर ही नष्ट करवाए गए और संचालक को कड़ी चेतावनी दी गई।
इन कैफे रेस्टोरेंट्स पर हुई कार्रवाई
इस दौरान टीम बेन पिज़्ज़ा रेस्टोरेंट (रणथम्भौर सर्किल) पहुंची। जहां रसोई में जाले, गंदगी, फूड हैंडलर्स के मेडिकल सर्टिफिकेट की अनुपलब्धता, पेस्ट कंट्रोल व फूड लाइसेंस की कमी पाई गई। इन अनियमितताओं पर धारा 32 के तहत इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया और पनीर व यूज्ड ऑयल के नमूने लिये।
अंत में टीम ने टीम चूल्हा रेस्टोरेंट (रणथम्भौर रोड) का निरीक्षण किया। जहां हाइजीन की स्थिति अत्यंत खराब पाई गई। खाद्य पदार्थ खुले में रखे थे, जगह-जगह जाले थे और जरूरी प्रमाण पत्र जैसे मेडिकल, पानी की जांच रिपोर्ट, पेस्ट कंट्रोल एवं फूड लाइसेंस उपलब्ध नहीं था। इस पर भी धारा 32 के तहत इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया एवं पनीर का नमूना लिया गया।
सभी लिए गए नमूनों को जांच हेतु केन्द्रीय खाद्य प्रयोगशाला, जयपुर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments