![]()
कोटा में बीसी के नाम पर बड़े फाइनेंशियल फ्रॉड का मामला सामने आया है, जिसने दर्जनों युवाओं को झटका दे दिया है। उद्योग नगर थाना क्षेत्र में आर्यन वर्मा और अनिल नाम के दो युवकों ने करीब 30 से ज्यादा लोगों से लाखों की ठगी की। पीड़ित सौरभ पारेता, राकेश गु
राकेश गुर्जर ने बताया कि मेरे खुद के 10 लाख रुपए की ठगी की गई है। और भी न जाने कितने ऐसे लोग हैं जिनके साथ 1 लाख रुपए से लेकर 20 लाख रुपए तक की ठगी की है। उसने खुलासा किया कि आर्यन और अनिल ने रायपुर क्षेत्र के कई लोगों से धोखाधड़ी की है और करीब 50 से 60 लाख रुपए का फ्रॉड कर चुके हैं। आरोपियों ने शुरुआत में विश्वास जमाने के लिए स्टांप पेपर और चेक दिए, लेकिन बाद में पैसे हड़पकर फरार हो गए। राकेश ने यह भी बताया कि उनके पास ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के सभी सबूत मौजूद हैं, जिनसे साफ है कि पैसे किस तरह से दिए गए थे।
राकेश गुर्जर ने बताया कि अब स्थिति यह है कि दोनों आरोपी कोटा छोड़ चुके हैं। मोबाइल फोन ऑन हैं, लेकिन जब भी बात होती है तो वे रुपए लौटाने से साफ इनकार कर देते हैं। आर्यन वर्मा पर तो दुकान और बैंक कर्ज के नाम पर भी रकम लेने के आरोप हैं।
राकेश गुर्जर ने बताया कि दोनों आरोपी मूल रूप से रायपुर के निवासी हैं। इस पूरे मामले में आर्यन वर्मा के खिलाफ उद्योग नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है अब देखना यह है कि क्या कानून ऐसे जालसाजों को सलाखों के पीछे पहुंचाएगा, या फिर ये किसी नए इलाके में नए शिकार की तलाश में निकल पड़ेंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments