![]()
प्रधानमंत्री जन धन योजना को और मजबूत बनाने के लिए 2 महीने का विशेष अभियान चलाया जाएगा।
प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) के तहत निष्क्रिय हुए बैंक अकाउंट को फिर से एक्टिव करने के लिए जिले में विशेष अभियान बुधवार को शुरू होगा। बैंक अकाउंट का री-वेरिफिकेशन करने एवं नए खाते खोलने के लिए 7 अगस्त को लवाण के डूगरावता, नांगल राजावतान के
अभियान के जिला समन्वयक एवं एडीएम रामस्वरूप चौहान ने बताया कि वित्तीय समावेशन एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के सशक्त क्रियान्वयन के लिए 1 जुलाई से 30 सितम्बर तक एक देशव्यापी अभियान ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित किया जा रहा है।
इस दौरान प्रधानमंत्राी जन धन योजना के तहत वर्तमान निष्क्रिय अकाउंट का फिर से सत्यापन करने एवं नए खाते खोलने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही प्रधानमंत्राी जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्राी सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा। जिनका क्रियान्वयन जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक द्वारा किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस क्रम में 7 अगस्त को डूगरावता (लवाण), लहाडी का बास (नांगल राजावतान) एवं मानपुर (सिकराय) ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्रों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में पंजाब नेशनल बैंक एवं यूको बैंक के कार्मिक तथा बैंक के बीसी मौजूद रहेंगे। लोग इन शिविरों में पहुंचकर सेवाओं का फायदा उठा सकते हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments