☜ Click Here to Star Rating


महर्षि दयानंद सरस्वती यूनिवर्सिटी अजमेर की ओर से सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के लिए आवेदन की डेट बढ़ा दी है। स्टूडेन्ट्स बिना लेटफीस अब 13 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। बी.ए./बी.एस.सी/बी. कॉम (पास/ऑनर्स) बी.एससी गृहविज्ञान अन्तिम वर्ष, बी.सी.ए./बी.एस.सी. (आई

.

यूनिवर्सिटी के अनुसार-जो स्टूडेन्ट्स अनिवार्य विषय/ विषयों में पार्ट तृतीय की परीक्षा के साथ अनुत्तीर्ण घोषित किए गए, ऐसे स्टूडेन्ट्स को परीक्षा शुल्क की राशि 670 रुपए उपरोक्त परीक्षा शुल्क के अतिरिक्त जमा करानी होगी।

परीक्षा परिणाम में देरी के कारण जो अभ्यर्थी पूरक परीक्षा योग्य घोषित होते हैं, ऐसे अभ्यर्थी परिणाम घोषित होने के दस दिन में किन्तु परीक्षा आरम्भ होने की तिथि से पूर्व बिना विलम्ब शुल्क के आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते है। ऐसे अभ्यर्थियों को प्री प्रिन्टेड आवेदन पत्र मैनुअली (ऑफलाईन प्रक्रिया से) विश्वविद्यालय कार्यालय में उपस्थित होकर भरने होंगे।

पूरक परीक्षा 2025 के ऑनलाईन आवेदन पत्र भरना प्रारंभ होने की तिथि से पूर्व जिन अभ्यर्थियों का पुनर्मूल्यांकन 2025 का परीक्षा परिणाम पूरक घोषित होता है, तो वे पूरक परीक्षा के लिए योग्य होंगे, ऐसे अभ्यर्थी भी ऑनलाईन आवेदन कर सकेंगे। ऐसे अभ्यर्थी जिनके केवल कम्पलसरी पेपर ड्यू रह गए हैं वे अभ्यर्थी भी केवल कम्पलसरी पेपर के लिए आवेदन कर सकते हैं।

वे अभ्यर्थी जिनका पुनर्मूल्यांकन 2025 का परिणाम पूरक परीक्षा 2025 के ऑनलाईन आवेदन प्रारंभ करने की तिथि के पश्चात् आया है, ऐसे अभ्यर्थी पूरक परीक्षा 2025 प्रारंभ होने से पूर्व व्यक्तिशः विश्वविद्यालय के परीक्षा अनुभाग में सम्पर्क कर अपना पूरक परीक्षा 2025 के लिए मेनुअली (ऑफलाईन प्रक्रिया से) फॉर्म भर कर रजिस्ट्रेशन करवाकर परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं।

महर्षि दयानंद सरस्वती यूनिवर्सिटी अजमेर के अन्तर्गत अजमेर, भीलवाड़ा, टोक, नागौर, भीलवाड़ा, ब्यावर व कुचामन-डीडवाना जिले के कॉलेज आते है।

महर्षि दयानंद सरस्वती यूनिवर्सिटी अजमेर के अन्तर्गत अजमेर, भीलवाड़ा, टोक, नागौर, भीलवाड़ा, ब्यावर व कुचामन-डीडवाना जिले के कॉलेज आते है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading