![]()
पुलिस ने पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे भेजा जेल।
बालोतरा जिले की पचपदरा पुलिस ने रिफाइनरी परिसर से केबल चोरी मामले मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का 50 किलोमीटर पीछा कर बायतु से डिटेन किया। आरोपी 7 माह से फरार चल रहा था। वहीं, थाने के टॉप-10 आरोपियों की सूची में शामिल है। पुलिस ने
एसपी रमेश ने बताया- मुख्य सरगना श्याम प्रताप उर्फ प्रकाश ने अपने साथियों कंवराराम पुत्र कुंभाराम निवासी आडेल, थानाराम पुत्र देदाराम, मूलाराम पुत्र अणदाराम दोनों निवासी रोहिली, भोमाराम पुत्र डूंगराराम निवासी आडेल, पर्बत पुत्र खेराजाराम निवासी कपूरड़ी, जितेंद्र पुत्र ताराराम निवासी रोहली के साथ मिलकर 7 जनवरी 2025 की रात में पचपदरा रिफाइनरी परिसर से तांबे की केबल चोरी की। चोरी की गई केबल को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर रिफाइनरी परिसर से बाहर ले जाते वक्त सिक्योरिअी गार्ड ने पकड़ लिया गया।
पुलिस टीम ने जांच व कार्रवाई के दौरान कंवराराम के कब्जे से घटना में उपयोग में ली गई ट्रैक्टर एवं चोरी की तांबे की केबल बरामद कर ली थी। मामले में जितेंद्र, थानाराम, मूलाराम, पर्बत एवं भोमाराम को पहले गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया था।
मुख्य सरगना श्याम प्रताप का पीछा कर पकड़ा
टीम ने जांच में प्रमाणित होने पर आरोपी श्याम प्रताप उर्फ प्रकाश ने अपने नेतृत्व में एक संगठित गिरोह बनाकर रिफाइनरी से केबल चोरी की। इस पर पुलिस ने तकनीकी और सूचनान के आधार पर मुख्य सरगना श्याम प्रताप उर्फ प्रकाश पुत्र रामाराम निवासी किशने का तला, बाटाडू पुलिस थाना नागाणा के बालोतरा में होने की सूचना मिली। पुलिस ने बालोतरा से पीछा करते हुए बायतु कस्बे से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ व जांच पड़ताल के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया।
बाड़मेर बालोतरा में थाने में 5 मामले है दर्ज
आरोपी के खिलाफ डेढ़ साल में अब तक 5 मामले दर्ज हो चुके है। इसमें चार मुकदमें बालोतरा जिले की पचपदरा थाने में है। वहीं एक मामला बाड़मेर जिले के आरजीटी थाने में दर्ज है। कार्रवाई में पचपदरा थानाधिकारी अमराराम खोखर, एएसआई सोनाराम और कांस्टेबल मेघाराम शामिल रहे।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments