☜ Click Here to Star Rating


आरोपी किफायतुल्लाह खान ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं।

भोपाल में एमडी ड्रग का नशा पैर पसारते जा रहा है। ड्रग तस्करों से हर बार नई कड़ियां जुड़ती जा रही हैं। शनिवार को भोपाल क्राइम ब्रांच ने आगर-मालवा के ड्रग पैडलर किफायतुल्लाह को गिरफ्तार किया। किफायतुल्लाह ने पुलिस पूछताछ में कई खुलासे किए हैं।

.

आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि एमडी बेचने के मामले में नारकोटिक्स विभाग ने उसके दामाद अरबाज खान को भी गिरफ्तार किया है। वह इंदौर जेल में बंद है।

उसके मोबाइल में एमडी की खरीद-फरोख्त के ऑनलाइन पैसे आए थे। इस रकम से उसने 56.96 ग्राम एमडी ग्राम दुधालिया राजस्थान निवासी टीका लाला उर्फ इमरान से ड्रग खरीदी थी। दामाद के ही पुराने ग्राहकों से संपर्क कर एमडी पाउडर देने भोपाल आया था।

शुक्रवार शाम करीब पांच बजे उसने मंजूर को 3.30 ग्राम एमडी दिया था। मंजूर ने भी एमडी पाउडर बेचने के बाद पैसे देने की बात कही थी। उसके बाद अफजल को एमडी देने आया था। अफजल ने भी ऑनलाइन पैसे देने के लिए कहा था।

क्राइम ब्रांच ने किफायतुल्लाह, मंजूर और अफजल तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश कर तीनों को जेल भेज दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

आरोपियों के कब्जे से जब्त माल।

आरोपियों के कब्जे से जब्त माल।

ऐसे पुलिस की गिरफ्त में आए थे आरोपी एडिशनल डीसीपी (क्राइम) शैलेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक विगत 19 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि शाहजहांनाबाद स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास ईदगाह हिल्स में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति बेचने के लिए एमडी लेकर आने वाले हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी। टीम के पहुंचने से पहले ही तस्कर मौके पर पहुंच गए थे। मुखबिर के बताए हुलिए वाली बाइक और दोनों शख्स खड़े दिखाई दिए। वहीं पर काले रंग की बिना नंबर की अल्टो कार भी खड़ी थी। पुलिस ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अफजल खान (32) निवासी सात दुकान देवकी नगर थाना निशातपुरा व किफायतुल्लाह खान (51) निवासी आगर मालवा थाना आगर जिला आगर का होना बताए।

लोअर की जेब में रखे थे एमडी के पैकेट पूछताछ में पता चला कि अल्टो कार किफायतुल्लाह की है जबकि मोटरसाइकिल का मालिक अफजल खान है।

तलाशी लेने पर अफजल खान के लोअर की जेब से पारदर्शी पन्नी में रखा 22.45 ग्राम और किफायतुल्लाह के लोअर की जेब से 31.21 ग्राम एमडी पाउडर बरामद हुआ। इस प्रकार दोनों आरोपियों के पास से कुल 53.66 ग्राम एमडी पाउडर जब्त किया गया।

दामाद की जगह ससुर देने आया था एमडी पूछताछ में आरोपी अफजल खान ने बताया कि इससे पहले दो-तीन बार 10 से 15 ग्राम एमडी पाउडर अपने दोस्त अरबाज से खरीद चुका हूं। अफजल आरोपी किफायतुल्लाह का दामाद है। अफजल के जेल जाने के बाद उसके ससुर से एमडी खरीदने की बात हुई थी।

किफायतुल्लाह मुझे एमडी पाउडर देने भोपाल आया था। उससे 22 ग्राम एमडी पाउडर लिया था। उसका पैसा एमडी पाउडर बेचकर देने की बात हुई थी। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।

क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आए तीनों आरोपी।

क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आए तीनों आरोपी।

रेपिडो की आड़ में बेचता था एमडी पुलिस ने बताया कि आरोपी मंजूर खान रेपिडो चालक है और रेपिडो की आड़ में ही एमडी ड्रग बेचने का काम कर रहा था। दूसरी ओर आरोपी किफायतुल्लाह की चिकन शॉप है और आरोपी अफजल खान फोटो फ्रेम बनाने का करता है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि एमडी की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

घटनाक्रम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

भोपाल में 40 लाख की एमडी ड्रग्स जब्त भोपाल क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से ड्रग्स लाकर भोपाल में बेचने वाले आगर-मालवा के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। उसके साथ भोपाल में उसके लिए ड्रग्स बेचने वाले दो पैडलर्स को भी पकड़ा गया है।पूरी खबर पढ़ें…



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading