दैनिक भास्कर के 20वें अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव का काउंटडाउन शुरू हो गया है। इस बार आपको तमिल गानों पर गरबा देखने को मिलेगा। बॉलीवुड के अलावा हिंदी, गुजराती, मराठी, नेपाली, राजस्थानी और फोक गानों को मिलाकर करीब 30 सॉन्ग्स के मैशअप प्रस्तुत किए जाएंगे।
5 दिवसीय गरबा महोत्सव 24 सितंबर से मानसरोवर स्थित राजस्थान हाउसिंग बोर्ड ग्राउंड में शुरू होगा। जयपुराइट्स लगातार 5 दिन तक परिवार के साथ मां दुर्गा की आस्था और सत्कार के रंग में डूबेंगे। महोत्सव में जिमी एंड बैंड के सिंगर्स परफॉर्म करेंगे।




दो दिन होगी ग्राउंड प्रैक्टिस 22 और 23 सितंबर को ग्राउंड प्रैक्टिस होगी। इसके बाद 24 से 28 सितंबर (5 दिन) तक गरबा की धूम रहेगी। इस बार का अभिव्यक्ति गरबा न केवल आस्था और उत्सव का संगम होगा बल्कि संगीत, संस्कृति और तकनीक का बेहतरीन अनुभव भी देगा।
ग्राउंड प्रैक्टिस की PHOTOS देखिए

गरबा स्थल पर ग्राउंड में प्रैक्टिस करती युवती।

प्रैक्टिस के लिए ग्रुपों में युवतियां आई हैं। ये फोटो 22 सितंबर की है।

जयपुर में दो दिन की प्रैक्टिस में मानसरोवर स्थित राजस्थान हाउसिंग बोर्ड ग्राउंड में बड़ी संख्या में लोग जुटे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments