☜ Click Here to Star Rating


.

QuoteImage

25 नवंबर को मेरी शादी होने वाली है। शादी वैसे ही होगी, जैसे अनंत अंबानी की हुई।

QuoteImage

QuoteImage

मैंने एक मोबाइल ऐप बनाया है, जिसमें वॉट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम के सभी फीचर्स हैं। चार बॉलीवुड एक्टर ये ऐप लाॅन्च करेंगे।

QuoteImage

कुछ समय पहले भास्कर से बातचीत में ये दावा कर रहा था भोपालगढ़ के धोरू गांव का रहने वाला प्रिंस सैनी उर्फ बंशीलाल। वह खुद को एक बड़ी कंपनी का सीईओ बताता था। रविवार को राजस्थान पुलिस की एसओजी टीम ने प्रिंस और उसके दो सहयोगियों ममता भाटी और दिनेश बागड़ी को फर्जी कंपनियां बनाकर लोगों से 55 करोड़ की ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया है। जांच की तो लोगों को 250 स्कॉर्पियो बांटने का दावा करने वाले प्रिंस के बैंक अकाउंट में महज ढाई लाख रुपए ही मिले।

पढ़िए पूरी रिपोर्ट …..

पुलिस ने रविवार को प्रिंस और उसके दोनों सहयोगियों दिनेश बागड़ी व ममता भाटी को गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस ने रविवार को प्रिंस और उसके दोनों सहयोगियों दिनेश बागड़ी व ममता भाटी को गिरफ्तार कर लिया था।

स्कॉर्पियो के नाम पर बुना ठगी का जाल, एक्टर सोनू सूद ने भी कर दिया प्रमोशन

कुछ समय पहले फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने साेशल मीडिया पर एक वीडियो डाला था। इसमें वे कह रहे थे- ‘नमस्कार! मैं आपका सोनू सूद। मैं आ रहा हूं आपके शहर जोधपुर भोपालगढ़ में, 15 अक्टूबर के दिन हार्वेस्ट एआई टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के एक भव्य कार्यक्रम में। इस कंपनी के सीईओ और फाउंडर प्रिंस हैं। इस कार्यक्रम में हार्वेस्ट कंपनी द्वारा 200 से 250 महिंद्रा स्कॉर्पियो रिवॉर्ड के रूप में दी जाएंगी, तो मिलते हैं 15 अक्टूबर 2025 को जोधपुर के भोपालगढ़ में। जय हिंद!’

हालांकि कुछ समय बाद ही एक दूसरी सोशल मीडिया पोस्ट कर भोपालगढ़ आने का अपना कार्यक्रम कैंसिल होने की जानकारी दी।

सोनू सूद का सोशल मीडिया पोस्ट, जिसमें उन्होंने भोपालगढ़ का कार्यक्रम रद्द होने की जानकारी दी थी।

सोनू सूद का सोशल मीडिया पोस्ट, जिसमें उन्होंने भोपालगढ़ का कार्यक्रम रद्द होने की जानकारी दी थी।

6 लाख रुपए में 250 महिंद्रा स्कॉर्पियो देने का दावा

प्रिंस का दावा था- ‘15 अक्टूबर के दिन 250 लोगों को ब्रांड न्यू महिंद्रा स्कॉर्पियो रिवॉर्ड में देंगे। ये 250 वो लोग होंगे, जिन्होंने हमारी हार्वेस्ट कंपनी के डेवलपमेंट को लेकर अब तक हुए सभी खर्चों को उठाया है। इन्होंने 5 से 7 लाख रुपए देकर एक्सपेंसेज में पार्टिसिपेट किया है। ये सभी कंपनी की सक्सेस में अहम साबित हुए हैं। यही वजह है कि अब कंपनी इन सभी 250 लोगों को ब्रांड न्यू महिंद्रा स्कॉर्पियो रिवॉर्ड में देकर सम्मानित करने जा रही है।’

कहता था- महिंद्रा कंपनी खुद पोस्ट डालकर बताएगी मेरी सच्चाई

प्रिंस का दावा था- ‘कंपनी इन सभी लोगों को ये रिवॉर्ड अपनी इनकम में से देगी। हमारे प्रीमियम फीचर से और भी अन्य तरीकों से हमें अच्छी इनकम हो रही है। अभी हमारा कल का ही टर्नओवर 10 करोड़ था। बहुत जल्द महिंद्रा कंपनी खुद अपने ट्विटर हैंडल से ये पोस्ट डालेगी कि छोटे से गांव भोपालगढ़ का एक लड़का हार्वेस्ट कंपनी का सीईओ बन अपने एम्प्लॉई मानो या परिवार वालों को एक ही दिन में 250 स्कॉर्पियो गाड़ी दे रहा है। इस इवेंट से हमें 24 घंटे में ही इतना फायदा होगा कि सब कुछ रिकवर हो जाएगा। यही हमारी सोच है।’

लोगों को झांसा देने के लिए आरोपी सेमिनार आदि के वीडियो सोशल मीडिया पर डालता था।

लोगों को झांसा देने के लिए आरोपी सेमिनार आदि के वीडियो सोशल मीडिया पर डालता था।

सोशल मीडिया ऐप को बताता था अपनी कमाई का जरिया

प्रिंस ने कुछ समय पहले भास्कर से बातचीत में कहा था कि इन 250 लोगों ने मुझे अलग-अलग किस्तों में एक-एक लाख करके कुल 5-7 लाख रुपए दिए थे। ये सब कंपनी के खर्चे में लगे। अभी हाल ही में मेरा डेढ़ करोड़ की लागत से जोधपुर में ऑफिस बना है, जिसका अभी 10 तारीख को उद्घाटन भी होना है।

मैं चाहता तो इन सभी को ब्याज सहित उनका मुनाफा भी दे सकता था, लेकिन मैं उन्हें उनका पेमेंट चुकाकर भी कंपनी के लिए नई रेवेन्यू जनरेट करना चाहता था। मेरे पास तो एक भी रुपया नहीं था। मैं लाता भी कहां से? अब तक जो भी रुपए खर्च हुए या जो होंगे, वो सब इन्हीं के हैं। अब तक जो 15 से 20 करोड़ रुपए खर्च हुआ है, वो सब कुछ इन्हीं 250 लोगो से कंपनी में आया है।

अब मुझे एक स्कॉर्पियो गाड़ी ऑन रोड 19.50 लाख में पड़ रही है। टोटल कॉस्टिंग 45 करोड़ रुपए की आने वाली है। इसके लिए हमारी कंपनी प्रीमियम सर्विस पूरे हिन्दुस्तान में लॉन्च करने वाली है। इसमें हम कुछ अमाउंट के बदले सोशल मीडिया की ऐसी सर्विस देंगे, जो इससे पहले हिंदुस्तान में किसी भी सोशल मीडिया ऐप ने देखी भी नहीं है।

यहीं से हमारा सारा रेवेन्यू जनरेट हो रहा है। हम इसमें मेंबरशिप भी बांट रहे हैं। 15 सितंबर तक ये मेंबरशिप प्रोग्राम पूरा हो जाएगा। इससे भी बहुत बड़ी रेवेन्यू अर्निंग की जा रही है। इसी में से हम ये बांट देंगे।

अंबानी के बेटे की तरह शाही शादी का था सपना

प्रिंस का दावा था कि वह अपनी शादी को भी कंपनी के लिए मार्केटिंग इवेंट बना देगा। उसने बताया था कि 25 नवंबर को उसकी शादी है। शादी में सभी लोग वो ही हायर किए गए हैं, जो अंबानी के बेटे की शादी में थे। इससे भी कंपनी को बढ़िया प्रमोशन मिलेगा। लोग इसके बारे में पूछेंगे। साथ ही ये भी जानेंगे कि इसकी सोशल मीडिया पर हार्वेस्ट नाम से मोबाइल ऐप है।

लोगों के बीच साफ-सुथरी छवि बनाने के लिए आरोपी ऐसी रील्स सोशल मीडिया पर डालता था।

लोगों के बीच साफ-सुथरी छवि बनाने के लिए आरोपी ऐसी रील्स सोशल मीडिया पर डालता था।

दुनिया की सबसे बेस्ट सोशल मीडिया ऐप बनाने का भी करता दावा

प्रिंस का दावा था कि उसने दुनिया की सबसे बेस्ट सोशल मीडिया ऐप बना ली है। इस मोबाइल ऐप में वॉट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम के सभी फीचर एक साथ हैं। यूजर पोस्ट डालने से लेकर वॉइस कॉल और वीडियो कॉल भी कर सकेंगे। इतना ही नहीं, ऐप में दो अलग-अलग भाषाओं वाले यूजर भी एआई की मदद से बड़ी आसानी से अपना संवाद कर पाएंगे।

प्रिंस ने दावा किया था कि चार बॉलीवुड एक्टर उसका ऐप लॉन्च करेंगे। सितंबर महीने में हम ऐप को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

दावा करता पंडित के कहने पर नाम बदला था

आरोपी ने ठगी के लिए अपना नाम बदला था। भास्कर से बातचीत में उसने दावा किया कि ये बात सही है कि मेरा नाम बंशीलाल है, लेकिन ये भी सच है कि ढाई साल पहले मैंने अपने बिजनेस के कारण पंडित से पूछकर नया नाम और नई जन्म कुंडली भी बनवाई है। उस हिसाब से मेरा नाम बदल कर प्रिंस हो गया।

8 साल से चला रहा था ठगी का नेटवर्क

  • 12वीं फेल 24 साल का प्रिंस उर्फ बंशीलाल जोधपुर के भोपालगढ़ के धोरू गांव का रहने वाला है।
  • पिछले 8 साल से अलग-अलग नाम से फर्जी चिटफंड कंपनियां खोलकर ठगी का नेटवर्क चला रहा था।
  • सबसे पहले साल 2017 में ‘ट्रोनेक्स वर्ल्ड’ नाम से चिटफंड कंपनी बनाई। इसमें उसने अपने 54 परिचितों से चेन सिस्टम से 12-12 हजार रुपए लेकर 6.48 लाख रुपए जमा किए। बाद में कंपनी बंद कर दी। पैसे वापस मांगने पर उन्हें टालता रहा।
  • इसके बाद साल 2022 में ‘ग्रो मोर एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड’ नाम से कंपनी बनाई। इस बार ऑनलाइन कोचिंग के नाम पर 2200 छात्रों से 3000 रुपए वार्षिक फीस लेकर करीब 66 लाख रुपए जुटा लिए। साथ ही निवेशकों को 96% से 120% तक का सालाना ब्याज देने का झांसा देकर धोखाधड़ी की थी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading