स्कूल कैप्टन (बालक) अनुज (कक्षा 12 डी) और स्कूल कैप्टन (बालिका) श्रुति (कक्षा 12 सी) को पदभार सौंपा।
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2, जयपुर में बुधवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। सुबह 8:30 बजे स्कूल परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
स्कूल के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार टेलर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने स्कूल कैप्टन (बालक) अनुज (कक्षा 12 डी) और स्कूल कैप्टन (बालिका) श्रुति (कक्षा 12 सी) को पदभार सौंपा। उप-प्रधानाचार्य बी.एस. राठौड़ और मुख्याध्यापक बी.एल. धाकड़ के सहयोग से सभी छात्र परिषद पदाधिकारियों को बैज और पट्टिकाएं प्रदान की गईं।
प्रधानाचार्य ने स्कूल ध्वज स्कूल कैप्टन को सौंपा। खेल ध्वज शारीरिक शिक्षक नरेंद्र कुमार द्वारा खेल कप्तान को प्रदान किया गया। सभी छात्र पदाधिकारियों को उनके उत्तरदायित्व के प्रतीक के रूप में सैश और बैज से सम्मानित किया गया।

समारोह के अंत में स्कूल कैप्टन (बालिका) श्रुति ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
स्कूल के चारों हाउस – शिवाजी, टैगोर, अशोक और रमन के छात्र प्रतिनिधियों को हाउस मास्टर और सह-अध्यापकों ने हाउस कैप्टन, वाइस कैप्टन के बैज, सैश और हाउस ध्वज प्रदान किए।
प्रधानाचार्य ने सभी नव-निर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और उन्हें कर्तव्यनिष्ठ व अनुशासित रहने का संकल्प दिलाया। स्कूल कैप्टन अनुज ने अपने संबोधन में कहा, “नेतृत्व का अर्थ है दूसरों को सशक्त बनाना और साथ मिलकर आगे बढ़ना।”
मुख्य अतिथि ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा- भारतीय लोकतंत्र का भविष्य हमारे युवाओं के हाथ में है। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों से समृद्ध करने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी कहा, “आत्म-अनुशासन और ईमानदारी नेतृत्व के मूल मंत्र हैं।”
समारोह के अंत में स्कूल कैप्टन (बालिका) श्रुति ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। समस्त कार्यक्रम का संचालन शरद जैन द्वारा किया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments