☜ Click Here to Star Rating


मृतक जितेंद्र शर्मा ने सुसाइड से पहले एक वीडियो अपनी बहन को भेजी थी।

सिरसा जिले के डबवाली निवासी जितेंद्र शर्मा उर्फ दीपू का शव आत्महत्या के करीब 48 घंटे बाद शनिवार देर रात राजस्थान नहर से बरामद हुआ। हनुमानगढ़ जिले में मसीता हैड के पास शव तैरता हुआ दिखाई दिया। जिसे गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब

.

जानकारी के अनुसार, जितेंद्र ने वीरवार देर रात नहर में कूदने से पहले अपनी बहन रीना को एक वीडियो संदेश भेजा था। इस वीडियो में उसने कहा कि वह पारिवारिक विवाद और रिश्तेदारों के मानसिक-शारीरिक शोषण से तंग आकर यह कदम उठा रहा है। वीडियो में उसने अपनी बहन से बुजुर्ग माता-पिता और बच्चों की देखभाल करने की भी अपील की थी।

वीडियो भेजने के बाद जितेंद्र की स्कूटी, चप्पल, मोबाइल और अन्य सामान राजस्थान नहर की पटरी पर मिला था, जिसके बाद से उसकी तलाश शुरू हो गई थी।

मृतक जितेंद्र शर्मा का फाइल फोटो।

मृतक जितेंद्र शर्मा का फाइल फोटो।

पिता ने दर्ज कराई शिकायत

मृतक के पिता अशोक कुमार ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर 4 लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। शिकायत के साथ वीडियो की पेन ड्राइव भी सबूत के तौर पर दी गई है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जितेंद्र की पत्नी के रिश्तेदारों ने मिलकर उसे लगातार परेशान किया। उनका मकसद उसकी जायदाद हड़पना था। आरोप है कि उन्होंने जितेंद्र और उसके बच्चों के बीच भी दरार डालने की कोशिश की।

दो बेटियों का पिता

परिजनों के अनुसार, करीब 42 वर्षीय जितेंद्र शर्मा डबवाली के फ्रेंडस कॉलोनी का रहने वाला था। जितेंद्र डबवाली में पेस्टीसाइड यानी खाद-बीज की दुकान थी। उसकी दो बेटियां है, जिनमें बड़ी बेटी 12 साल की है। उसके परिवार में दो सगी बहनें है और दोनों की शादीशुदा है। पिता अशोक कुमार, एग्रीकल्चर विभाग से रिटायर्ड इंस्पेक्टर है।

इससे पहले डबवाली पुलिस ने पिता के बयान पर जितेंद्र की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज की थी। अब शव बरामद होने के बाद पुलिस ने पिता के बयानों और वीडियो संदेश को आधार मानते हुए मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading