राजस्थान में रियल एस्टेट और पान मसाला कंपनियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की कार्रवाई जारी है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीमें रविवार को जयपुर और कोटा में 18 से ज्यादा ठिकानों पर सर्च कर रही है।
विभाग की रेड के दौरान 1250 करोड़ रुपए के कैश लेन-देन का खुलासा किया गया है। अब तक की सर्च में 9.5 करोड़ रुपए कैश और 10.5 करोड़ रुपए की ज्वेलरी मिली है, जिसे जब्त किया गया है।
सर्च के दौरान टीम ने जीपीएस डिवाइस की मदद से जयपुर के भांकरोटा में पान मसाले का एक अवैध गोदाम भी ढूंढ निकाला, जिसमें करोड़ों रुपए कीमत का माल भरा मिला है। अवैध गोदाम में भरे मिले माल पर कार्रवाई के लिए CGST डिपार्टमेंट के हवाले किया गया है।
दरअसल, 2 सितंबर की सुबह जयपुर और कोटा में इनकम टैक्स विभाग (IT) ने रियल एस्टेट और पान मसाला कंपनियों से जुड़े 18 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसके बाद से कार्रवाई लगातार जारी थी।
सूत्रों के मुताबिक, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से गोकुल कृपा ग्रुप, हाई फ्लाई रियल एस्टेट ग्रुप, बीआरबी डेवलपर्स ग्रुप, भूमिका डेवलपर्स, रियासत ग्रुप और किसान ग्रुप के संचालकों और सहयोगियों के ठिकानों पर कार्रवाई की गई।

जयपुर में मानसरोवर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित गोकुल कृपा ग्रुप के मुख्यालय पर छापेमारी की गई।
CGST के हवाले किया करोड़ों का माल ब्लैक में माल बेचकर कैश में लेन-देन की अनियमितताओं की शिकायतें मिलने पर आयकर विभाग ने इन ग्रुपों पर रेड की कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान जीपीएस डिवाइस से सर्च कर आयकर विभाग की टीम ने एक अवैध गोदाम भी ढूंढ निकाला। अवैध गोदाम में करोड़ों रुपए कीमत का पान मसाला भरा मिला। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों की ओर से केस बनाकर CGST डिपार्टमेंट को सौंप दिया है।
5 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी पर हो सकती है जेल बता दें कि 5 करोड़ रुपए तक की टैक्स चोरी पर पेनल्टी लगती है। उससे ज्यादा की टैक्स चोरी पर जेल हो सकती है। संभवतया ये पहला मामला है, जिसमें आयकर विभाग ने अवैध गोदाम में करोड़ों रुपए कीमत का पान मसाला पकड़कर CGST डिपार्टमेंट के हवाले किया है।
इससे पहले आयकर विभाग की टीम ने मेटल डिटेक्टर से एक प्रॉपर्टी कारोबारी के कमरे में फर्श के अंदर छिपी तिजोरी ढूंढ़कर निकाली थी। तिजोरी में सोने-चांदी के गहने और कैश भरा मिला था।
इनकम टैक्स की रेड से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
राजस्थान में रियल एस्टेट-पान मसाला कंपनियों पर IT के छापे:जयपुर-कोटा में 18 ठिकानों पर कार्रवाई, सुबह 6:30 बजे पहुंचीं टीमें
जयपुर और कोटा में आज (मंगलवार) सुबह आयकर विभाग (IT) ने रियल एस्टेट और पान मसाला कंपनियों से जुड़े 18 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई सुबह करीब साढ़े छह बजे शुरू हुई। (पूरी खबर पढ़ें)
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments