☜ Click Here to Star Rating


रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजार राखी से सजे, महिला समूह के काउंटर पर पहुंचे ज्यादा खरीददार।

राजसमंद में रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजार राखी से सजे हुए हैं। बाजार एक से बढकर एक फैंसी और पारम्परिक राखियों से काउंटर सजे हुए हैं।

.

राखी खरीद रहे

राजसमंद शहर में कांकरोली में चौपाटी, सदर बाजार, रामधन गली, नया बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, मुखर्जी चौराहे पर राखी के काउंटर पर राखी के एक दिन पहले आज विशेष भीड़ देखी गई। इसके अलावा धोइंदा के बाजार, राजनगर में सदर बाजार, दाणी चबूतरा, कबूतरखाना, पुराना बस स्टेंड, शीतला माताजी मंदिर, कलेक्ट्री 100 फीट रोड़ पर राजीविका स्टॉल पर राखियों खरीददारों की भीड़ रही।

राजीविका स्टॉल पर जुटी भीड़

इस बार शहर मे राखी के अवसर पर विशेष तौर से राजीविका के स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों के स्टॉल लगाए गए जिसमे टेराकोटा आर्ट की कलाकृतियां, मसाले, जूट के बेग व राखियों के स्टॉल प्रमुख रहे। जिला प्रशासन द्वारा महिला समूहों को प्रोत्साहन व बिक्री के लिए 100 फीट रोड़ पर स्टॉल लगवाए गए। यहां पर सबसे ज्यादा बिक्री राखियों की रही, जहां 5 रूपए से 60 रुपए तक की राखियां बिकी।

अलग-अलग राखियों की डिमांड

स्टॉल संचालक सरिता कुंवर ने बताया कि महिला द्वारा घरों में निर्मित राखियां ज्यादा पसंद की जा रही है विशेष तौर से तिरंगा राखी लोग पंसद कर रहे हैं कुल 4500 राखियां बिक्री के लिए रखी थी। जिसमें रेशम के धागे, रुद्राक्ष राखी, ब्रेसलेट राखी, श्री ओर स्वास्तिक चिन्ह की राखियां, ओम नमः शिवाय सहित फेंसी राखियां रखी थी। जिसमें अब कुछ ही राखियां बची। पहली उनकी राखियों को बिक्री के लिए इस तरह का स्टॉल लगाया गया जिसके लिए प्रशासन का आभार का जताया।

100 फीट रोड़ पर राजिविका द्वारा लगाए स्टॉल पर राखी।

100 फीट रोड़ पर राजिविका द्वारा लगाए स्टॉल पर राखी।

मोतियों की राखी की भी डिमांड रही बाजार में।

मोतियों की राखी की भी डिमांड रही बाजार में।

तिरंगा कलर के धागों की राखी की भी मार्केट में ज्यादा डिमांड रही।

तिरंगा कलर के धागों की राखी की भी मार्केट में ज्यादा डिमांड रही।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading