☜ Click Here to Star Rating



बेटे ने 4 लोगों के खिलाफ पिता को सुसाइड के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया है। आरोप है कि पिता से जमीन हड़प ली और जबरन चैक पर साइन भी करवा लिए। इसके बाद पिता ने जहर खा लिया। इससे उनकी मौत हो गई।

.

पुलिस को कागजातों में एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें मानसिक प्रताड़ित करने की बात लिखी गई है।

मामला नागौर के कोतवाली थाना इलाके का है।

बेटे ने दर्ज करवाया मामला

कोतवाली SHO वेदपाल शिवरान ने बताया- शहर की दीप कॉलोनी निवासी राम रघुनाथ ने अपने पिता के सुसाइड के बाद रिपोर्ट दी है। इसमें सोहनलाल, सेवाराम, जगदीश राइका एवं चेनाराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

रिपोर्ट में बताया- उसके पिता को लंबे समय से कुछ भू-माफिया परेशान कर रहे थे व उनसे उनकी संपत्ति एवं घर अपने नाम करवाने के लिए दबाव डाल रहे थे। रामरघुनाथ ने बताया कि भू-माफियाओं ने उससे व उसके पिताजी से जबरन कुछ कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए तथा पूरे परिवार को जान से मारने की धमकियां दी। लगातार दबाव और धमकियों के कारण 30 जुलाई को मेरे पिता बिना बताए घर से निकल गए, जिसको लेकर उसने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

प्रयागराज में बेहोश मिले थे

गुमशुदगी के बाद वे प्रयागराज में बदहवासी में मिले, जिन्हें वह वापस घर लेकर आया। घर लौटने के 2-3 दिन बाद 5 अगस्त को सुबह उसके पिता अपनी स्कूटी से कलेक्टर कार्यालय जाने का कहकर निकले। शाम को जब उनसे संपर्क करने का प्रयास किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उसने उनकी लोकेशन पता की तो मूंडवा चौराहा के पास मिल रही थी, जहां पहुंचने पर वे गंभीर अवस्था में मिले और उनके सभी कपड़े मैले से सने हुए थे।

उनका फोन और कुछ कागज स्कूटी की डिक्की में मिले। उन्हें तुरंत जेएलएन अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उन्होंने बताया कि सोहनलाल, सेवाराम, जगदीश राइका एवं चेनाराम ने उनके साथ बहुत गलत किया है। उन लोगों ने जमीन और पैसा हड़प लिया। चैक पर जबरन हस्ताक्षर करवा लिए और रोजाना धमकियां देते हैं।

बीकानेर रेफर किया, मौत

अस्पताल में उपचार के दौरान डॉक्टर ने बताया कि उन्होंने काफी मात्रा में जहर खा लिया है। उन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बीकानेर अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बाद में डिक्की में मिले कागजों को देखने पर पता चला कि उसमें एक एक सुसाइड नोट था, जिसमें उन्होंने स्पष्ट शब्दों में आत्महत्या का कारण उन पर हुए अत्याचार, मानसिक एवं आर्थिक दबाव को बताया। पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading