☜ Click Here to Star Rating



जिले को राज्य का अग्रणी मॉडल बनाने में योगदान देने वाले 100 अधिकारियों, कर्मचारियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को सम्मानित किया।

करौली जिले ने आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत संपूर्णता अभियान 2024 में सभी छह संकेतकों पर शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल कर राज्य का अग्रणी मॉडल बनने का गौरव प्राप्त किया है। इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए शुक्रवार को एक मैरिज गार्डन में जिला स्तरीय सम्मा

.

समारोह में मुख्य अतिथि करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर और जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने संयुक्त रूप से जिले को राज्य का अग्रणी मॉडल बनाने में योगदान देने वाले लगभग 100 अधिकारियों, कर्मचारियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को सम्मानित किया।

जिला कलेक्टर ने अपने संबोधन में बताया कि जुलाई से सितंबर 2024 तक चलाए गए संपूर्णता अभियान में करौली जिले ने स्वास्थ्य, पोषण, कृषि और शिक्षा सहित सभी छह संकेतकों में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है। मासलपुर ब्लॉक ने पांच संकेतकों में लक्ष्य प्राप्त कर रजत पदक अर्जित किया।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि जनभागीदारी, नवाचार और सेवा भाव के कारण संभव हुई है। विधायक दर्शन सिंह ने इस उपलब्धि को समावेशी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया और सभी को बधाई दी।

इस अवसर पर आकांक्षा हाट का भी शुभारंभ किया गया। यहां विभिन्न विभागों, स्वयं सहायता समूहों और नवाचारकर्ताओं द्वारा लगाए गए स्टॉल्स पर स्थानीय उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन किया गया। जिला कलेक्टर और विधायक ने स्टॉल्स का निरीक्षण कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर हेमराज परिडवाल, सीएमएचओ डॉ. जयंतीलाल मीना, एडीपीआर धर्मेन्द्र मीना, सभापति प्रतिनिधि सुशील शर्मा, उपखंड अधिकारी प्रेमराज मीना सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में राजीविका की महिलाएं उपस्थित रहीं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading