अपने भाइयों के लिए राखियां पसंद करती बहिने
भाई बहन के प्रेम और विश्वास के पर्व रक्षाबंधन को लेकर भीलवाड़ा के बाजार में उत्साह का माहौल है। इस बार शहर में करीब डेढ़ सौ से ज्यादा छोटी-बड़ी स्टॉल और दुकान रक्षाबंधन को लेकर सजी है।जहां अलग-अलग तरह की वैरायटी में राखियां बिकने के लिए आई है।

बाजार में रेशमी राखियां ट्रेंड में है
शहर के प्रमुख मार्केट आजाद चौक में महिलाओं की बड़ी संख्या में भीड़ लगी है जो राखियां नारियल फल- फ्रूट सहित कई प्रोडक्ट की शॉपिंग कर रही है।अच्छी ग्राहकी से व्यापारियों में उत्साह का माहौल है। राखी विक्रेता भरत सोडाणी ने बताया कि इस बार रक्षाबंधन के पर्व को लेकर उत्साह का माहौल है, भीलवाड़ा शहर ही नहीं आसपास से भी महिलाएं बाजार में आ रही है और अच्छी ग्राहकी हो रही है,अभी राखी में आज ओर कल दो दिन है, उम्मीद है कि सेल ओर अच्छी होगी।

डॉल वाली राखियां बच्चों को पसंद आ रही है
इस बार सभी व्यापारियों ने चाइनीज राखियों का पूर्णतया बहिष्कार किया है, उसकी जगह मोती , चंदन , रेशमी धागे वाली राखी बाजार में आई है । इसके साथी कपल राखी और पर्सनलाइज्ड राखी की भी विशेष डिमांड की जा रही है। बच्चों के लिए टेडी ओर लाइट वाली राखी ट्रेंड में है । 5 से लगाकर 500 तक की राखी इस बार बाजार में बिकने के लिए आई है।

राखी की दुकान पर बड़ी संख्या में महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है
राखी खरीदने आई एक महिला ने बताया कि मैं अपने भाई भाभी के लिए राखियां खरीदने के लिए आई हूं। इस बार बाजार में काफी सुंदर और अच्छी रेट में राखी आई है। कपल राखी और फैंसी राखी मैंने अपने भाइयों और भाभी के लिए खरीदी है। मैं अपने भाई की लंबी उम्र की कामना कर उत्साह और उल्लास के साथ राखी बांधूंगी।

बाजार में नारियल की बिक्री जोरों पर है
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments