![]()
जयपुर में परिचित युवक के एक महिला से रेप करने का मामला सामने आया है। जॉब के बहाने आरोपी उसके साथ ले गया था। अश्लील फोटो को वायरल करने की धमकी दी। सांगानेर सदर थाने में पीड़ित महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (सांगानेर सदर) अनिल कुमार
पुलिस ने बताया- बूंदी की रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया कि परिचित होने के कारण आरोपी से उसकी बातचीत थी। आरोप है कि बातचीत के दौरान आरोपी ने जॉब के बहाने उसे मिलने बुलाया। 6 अगस्त को मिलने जाने पर काम के बहाने वाटिका ले गया। वहां ले जाकर आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की।
विरोध करने पर धमकी देकर उसके साथ रेप किया। दुष्कर्म कर उसके अश्लील फोटो मोबाइल में खींच लिए। इस बारे में किसी को बताने पर अश्लील फोटोज को वायरल करने की धमकी दी। सांगानेर सदर थाने में पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने रेप और आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments