![]()
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
बाड़मेर जिले की ग्रामीण थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में फरार चल रहे 10 हजार रुपए का इनामी आरोपी को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। आरोपी थाने के टॉप-10 आरोपियों की सूची में शामिल है। वांटेड 18 माह से फरारी काट रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी से
एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- वांटेड आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस मुख्यालय, आईजी जोधपुर रेंज की ओर से स्पेशल अभियान धरकरभर चलाया जा रहा है। एएसपी जसाराम बोस, डीएसपी रमेश कुमार के सुपरविजन थानाधिकारी विक्रम चारण के नेतृत्व में टीम बनाई गई थी। टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिशें दी थी।
आरोपी 10 हजार रुपए का इनामी
आरोपी लंबे समय से फरार होने से गिरफ्तारी पर एसपी बाड़मेर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया। आरोपी को जिला स्तर के टॉप-10 आरोपियों की सूची में शामिल किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तीन मामले दर्ज है। इसमें बाड़मेर ग्रामीण थाने में 1, पचपदरा और कल्याणपुर थाने में 1-1 मामल दर्ज है।
बीते दिनों बालोतरा पुलिस ने किया था गिरफ्तार
साल 2024 में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध डोडा-पोस्त जब्त किए थे। मादक पदार्थ सप्लायर सफी खान पुत्र रहमान खान निवासी सिधियो की ढाणी पचपदरा, बालोतरा को प्रोडक्शन वारंट पर बालोतरा जेल से गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि आरोपी को बालोतरा पुलिस ने बीते दिनों गिरफ्तार किया था। उसके बाद जेल भेजा था।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments