लघु उद्योग भारती भवन सभागार में हुए कार्यक्रम में मौजूद प्रबुद्ध जन।
विप्र फाउंडेशन युवा मोर्चा और लघु उद्योग भारती के तत्वावधान में जोधपुर के लघु उद्योग भारती सभागार में आमजन को साइबर ठगी से बचाव के लिए एक अवेयरनेस वर्कशॉप रखी गई। इसमें जोधपुर के विभिन्न वर्ग से जुड़े प्रबुद्ध जनों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में जोधपु

कार्यक्रम के दौरान MBM यूनिवर्सिटी के प्रो. सुशील सारस्वत का अभिनंदन किया गया।
विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष कैलाश सारस्वत ने बताया कि साल 2010 में भी विप्र फाउंडेशन की स्थापना सुशील ओझा ने की। आज फाउंडेशन भारत के अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समाज को शिक्षित कर स्वावलंबन के लिए प्रेरित कर रहा है।
सरदार पटेल पुलिस यूनिवर्सिटी के डॉ. अभिषेक शर्मा ने कहा कि साइबर ठग अलग-अलग तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। यदि किसी की पर्सनल फोटो या एडिटेड वीडियो किसी भी प्रकार से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है तो उसके लिए एक वेबसाइट है जिस पर क्लिक कर आप अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। जिसमें 24 घंटे के अंदर फोटो हटा सकते हैं। इसके अलावा यदि यूपीआई पेमेंट के जरिए भी धोखाधड़ी हुई है और उसका समाधान एक माह में नहीं होता है तो आरबीआई में भी शिकायत कर सकते हैं। इसको लेकर उन्होंने प्रजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी, पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
विप्र फाउंडेशन राजस्थान प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने कहा कि विप्र फाउंडेशन के बैनर तले आज युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है और सामाजिक उत्थान को लेकर कार्य किए जा रहे हैं।
लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने कहा आज के समय में साइबर ठग विशेष तौर पर नौकरीपेशा उद्यमी और प्रोफेशनल लोगों को निशाना बना रहे हैं। इसलिए सावधानी बरतने की जरूरत है। इस तरह की वर्कशॉप के माध्यम से लोगों को खुद जागरूक रहकर दूसरों को भी जागरूक करने का मौका मिलता है। इसलिए अधिक से अधिक संख्या में लोग आगे से आगे एक दूसरे को साइबर क्राइम से बचाव के लिए जागरुक करते रहें। वरिष्ठ अधिवक्ता हस्तीमल सारस्वत ने कहा कि साइबर क्राइम से बचाव ही उपचार है इसलिए जागरूक रहे। महावीर चौपड़ा से सभी को साइबर ठगी से बचाव को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी। दिनेश कल्ला ने धन्यवाद भाषण दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन महेंद्र उपाध्याय ने किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments