☜ Click Here to Star Rating



प्रदेश के अधिकांश इलाकों में सक्रिय मानसून नागौर में कमजोर है। आज सुबह से नागौर में उमस का माहौल है। आसमान में लगातार बादल छाए हुए हैं। आज सुबह नागौर का न्यूनतम तापमान स्थिर बना हुआ है। नागौर में कल शाम के बाद बारिश होने की संभावना है। फिलहाल अगले एक

.

जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार आज सुबह नागौर का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले मंगलवार को भी यहां न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया था। मंगलवार को पूरे दिन ही बादलवाही के कारण उमस रही। लेकिन मंगलवार शाम के बाद मौसम में बदलाव आया और हवाएं चलीं। फिर देर रात तक आसमान साफ हो गया। आज सुबह से फिर बादलवाही का जोर है।

जयपुर मौसम केंद्र ने शनिवार तक तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना जताई है। ज्यादातर समय बादल छाए रहेंगे। इस दौरान बारिश होने पर अधिकतम तापमान में करीब 2-3 डिग्री की गिरावट संभव है। मौसम एक्सपर्ट्स के अनुसार 2 अगस्त तक यही मौसम बना रहेगा। इस दौरान नागौर समेत पूरे अजमेर संभाग में हवाएं चलने की संभावना है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading