![]()
नगर परिषद की ओर से पकड़े गए बंदर।
सवाई माधोपुर शहर में लगातार बढ़ रहे बंदरों के आतंक को लेकर नगर परिषद ने कड़ा रुख अपनाया है। शहरवासियों की शिकायतों के बाद नगर परिषद की ओर से बंदर पकड़ने का विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत अब तक 175 बंदरों को पकड़ा गया और उन्हें वन्य क्षेत्र में सुरक
नगर परिषद आयुक्त नरसी मीना ने बताया- नगर परिषद क्षेत्र में बंदरों के उत्पात को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इस पर तत्परता दिखाते हुए बंदरों को पकड़ने का अभियान तेज किया गया। अलग-अलग चिह्नित क्षेत्रों से पिंजरे लगाकर बंदरों को पकड़ा गया, जिनमें सब्जी मंडी से 16 बंदर, खत्री गोदाम से 35 बंदर, पंसेरी बालाजी से 31 बंदर, रामद्वारा से 16 बंदर, रामद्वारा के आस-पास अन्य स्थानों से 61 बंदर, नगर परिषद उपसभापति के आवास के पास से 16 बंदर पकड़े गए। इन सभी बंदरों को संवेदक टीम द्वारा सुरक्षित तरीके से वन क्षेत्र में छोड़ा गया है।
आयुक्त नरसी मीना ने कहा कि नगर परिषद द्वारा चिह्नित अन्य इलाकों में भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा, जिससे शहरवासियों को बंदरों के उत्पात से राहत मिल सके और शांति व्यवस्था बनी रहे। यह अभियान नगर परिषद की सक्रियता और जनहित में किए जा रहे प्रयासों का प्रतीक है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments