☜ Click Here to Star Rating



शिकारगंज स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल नंबर 6 में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

करौली में हरियाली तीज के मौके पर नगर परिषद की ओर से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। शिकारगंज स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल नंबर 6 में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

.

कार्यक्रम में करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। नगर परिषद सभापति डॉ. राजरानी शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथियों में नगर परिषद आयुक्त और उपखंड अधिकारी प्रेमराज मीणा और भाजपा नेता सुशील शर्मा शामिल थे।

विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से प्रदेशभर में चलाए जा रहे सघन पौधारोपण अभियान में सभी लोगों को भागीदार बनना चाहिए। उन्होंने पेड़ लगाने को आज की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया। उनका कहना था कि इससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण मिलेगा।

नगर परिषद सभापति डॉ. राजरानी शर्मा ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत लोगों से पेड़ लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह पर्यावरण संरक्षण का माध्यम होने के साथ-साथ भावनात्मक रूप से भी समाज को जोड़ता है। एसडीएम प्रेमराज मीणा ने पेड़ लगाने को सामाजिक जिम्मेदारी बताया। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश शुक्ला, भाजपा प्रवक्ता जितेंद्र सिंह पिचनौत, मंडल अध्यक्ष आशुतोष तिवारी और नगर परिषद के अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा सैकड़ों लोग, स्कूली छात्र और शिक्षक भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading