![]()
राजस्थान के मेडिकल कॉलेजों में MBBS और BDS करने वाले स्टूडेंट्स, जिन्होंने NEET-UG का एन्ट्रेंस पेपर क्लियर कर लिया है। उनकी काउंसलिंग के लिए कल से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। प्रदेश के 43 मेडिकल कॉलेजों की 4500 से भी ज्यादा सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा।
राज्य में काउंसलिंग के लिए एसएमएस मेडिकल कॉलेज में चेयरमैन का ऑफिस बनाया गया है। पहले चरण की काउंसलिंग में शामिल होने के लिए स्टूडेंट 28 जुलाई से 1 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे और रजिस्ट्रेशन करवाने, फीस जमा करवाने सहित तमाम प्रक्रिया पूरी होने के बाद 10 अगस्त को पहले राउंड की सीटों का आवंटन किया जाएगा, जिसके बाद 14 अगस्त तक स्टूडेंट्स को ज्वाइनिंग के लिए रिपोर्टिंग करने का समय दिया जाएगा।
किस कॉलेज में कितनी सीटे, कल जारी होगी मेट्रिक
राज्य के किस मेडिकल कॉलेज में MBBS और BDS के लिए कितनी सीटें है, इसकी सूचना कल जारी होगी। राज्य में वर्तमान में जोधपुर एम्स समेत 31 सरकारी मेडिकल कॉलेज है, जबकि 12 प्राइवेट कॉलेज है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments