हनुमानगढ़ के संगरिया शहर में कचरे की समस्या के विरोध में बाजार बंद।
हनुमानगढ़ के संगरिया शहर में लंबे समय से चली आ रही कचरे की समस्या को लेकर सोमवार को आमजन, व्यापारी, समाजसेवी संस्थाएं, समितियां और विभिन्न यूनियनों ने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया। शहर में जगह-जगह फैले कचरे, गंदगी और बीमारियों के खतरे को लेकर व्यापारि
इस विरोध प्रदर्शन को विधायक अभिमन्यु पूनिया सहित कई जनप्रतिनिधियों का समर्थन मिला। पूनिया ने कहा कि दीपावली जैसे बड़े त्योहार से पहले शहर की यह हालत चिंताजनक है। कचरे के ढेर लोगों के घरों के आगे लगे हैं और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की।

स्थानीय नागरिक और संस्थान प्रतिनिधियों ने दिया धरना।
भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रमोद डेलू ने कहा कि यह केवल एक राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि हर नागरिक की समस्या है। शहर को साफ-सुथरा रखना सबकी जिम्मेदारी है और जब प्रशासन अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाता, तो जनता को आवाज़ उठानी ही पड़ती है।
पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप बेनीवाल के नेतृत्व में पार्षद राजेश डोडा, दीपेन्द्र जाखड़, एड. प्रिंस मिड्ढा, स्वर्ण सिंह संगर सहित अन्य पार्षदों ने कहा कि जब तक कचरा निपटारे की व्यवस्था नहीं होती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगली बार और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
बाजार बंद को शहर की लगभग सभी प्रमुख समितियों और यूनियनों का समर्थन मिला। बार संघ, दवा विक्रेता संघ, किराना व्यापारी संघ, जनरल मर्चेंट एसोसिएशन, मोबाइल एसोसिएशन, पेस्टिसाइड यूनियन, हलवाई यूनियन, भारत विकास परिषद, श्रीराम नाटक समिति सहित अनेक संगठनों ने प्रदर्शन में भाग लिया।
गांधी चौक से रवाना होकर लोग ओवरब्रिज पहुंचे और वहां तीन घंटे तक धरना दिया गया। इस दौरान यातायात ठप रहा। महिलाओं और युवाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही।
बाद में उपखंड अधिकारी जय कौशिक,डीवाईएसपी करण सिंह बराड़,अधिशासी अधिकारी पवन चौधरी और अन्य अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया और बाजार पुनः खोल दिए गए। जनता ने चेताया है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ,तो अगली बार और उग्र आंदोलन होगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments