राजकीय विजय राज्य सिंधिया खेल संकुल में 69वीं जिला स्तरीय प्राथमिक स्तर की खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
झालावाड़ के राजकीय विजय राज्य सिंधिया खेल संकुल में 69वीं जिला स्तरीय प्राथमिक स्तर की खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता प्रारंभिक शिक्षा विभाग और सनशाइन स्कूल झालावाड़ के संयुक्त देखरेख में आयोजित की गई।

माला पहनाकर अतिथियों का सम्मान किया गया।
प्रतियोगिता संयोजक एवं प्रिंसिपल इरफान जफर ने बताया कि इसमें कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। झालावाड़ नगर परिषद के सभापति प्रदीप सिंह राजावत ने मुख्य मेहमान के रूप में बच्चों को शपथ दिलाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। खेल अधिकारी कृपा शंकर शर्मा ने समारोह की अध्यक्षता की।

टोपी पहनाकर अतिथि का किया सम्मान।
पीयूष बटवानी और पीटीआई संघ अध्यक्ष बनवारी लाल परिहार विशिष्ट मेहमान के रूप में मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने झंडारोहण किया और श्वेत कबूतर उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। जिलेभर से आए लगभग 300 बालक और बालिकाओं ने कबड्डी, खो-खो और एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

बच्चों ने कबड्डी में दिखाया दमखम।
कार्यक्रम का संचालन खेलकूद प्रभारी अलीम बेग ने किया। समारोह में जनरल रेफरी चौथमल वर्मा, सचिव मुकुट शर्मा, सभा अध्यक्ष रमेशचंद भलवारा, सरफराज अख्तर कुरैशी, शहजाद मिर्जा, नंदराम, महेंद्र सेन सहित अन्य खेल प्रेमी और पीटीआई उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments