उत्तराखंड में उत्तरकाशी के धराली गांव में 5 अगस्त को बादल फटने से भारी तबाही हुई है। इस प्राकृतिक आपदा में कोटपूतली-बहरोड़ जिले के रहने वाले अग्निवीर भी लापता हो गए। भौनावास गांव निवासी भीम सिंह (19) पुत्र महेश सिंह 14 राजपूताना राइफल्स में अग्निवीर ह
उनके बड़े भाई कंवरपाल सिंह (23) ने बताया- भीम सिंह 9 महीने पहले ही सेना में बतौर अग्निवीर भर्ती हुए थे। मां विनोद कंवर ब्लड प्रेशर (BP) की मरीज हैं। पिता महेश सिंह भी बुजुर्ग हैं। इसलिए घर पर किसी को कुछ नहीं बताया है। हादसे की खबर देखकर दोनों कुछ परेशान हुए। लेकिन मैंने पुराने वीडियो दिखा दिए और कहा कि ये भीम सिंह ने भेजे हैं। इससे उन्हें थोड़ी तसल्ली हुई।
कंवरपाल ने बताया- भीम सिंह 1 नवंबर 2024 को सेना में ट्रेनिंग के लिए गया था। 5 जून 2025 को वह ट्रेनिंग से पासआउट हुआ था। इसके बाद 14 राजपूताना राइफल्स में उसे उत्तराखंड के हर्षिल में पोस्टिंग मिली।

तस्वीर 5 जून 2025 की है। ट्रेनिंग से पासआउट होने के बाद पिता महेश सिंह, भाई कंवरपाल और मां विनोद कंवर के साथ भीम सिंह।
4 अगस्त को आखिरी बार हुई थी बात कंवरपाल ने बताया- 4 अगस्त को रात 9:00 उनके छोटे भाई भीम सिंह का फोन आया था। उसने घर में सभी का हाल-चाल पूछा था। उसने बोला कि वह छुट्टी पर आएगा, तब घर की मरम्मत करवाएगा।
5 अगस्त को हादसे की खबर मिलते ही भाई से कॉन्टैक्ट किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। 7 अगस्त को रात 12 बजे भीम के कंमांडिंग ऑफिसर (CO) का फोन आया। तब उन्होंने बताया कि भीम सिंह समेत 8 जवानों से उनका संपर्क नहीं हो रहा है। टीम उनकी तलाश में जुटी हुई है।
कंवरपाल ने बताया- उनके पिता खेती करते हैं। वह भी सेना में जाने की तैयारी कर रहा है। दोनों भाइयों की अभी तक शादी नहीं हुई है।

भौनावास गांव में यह भीम सिंह का घर है। उसने भाई कंवरपाल से इसे मरम्मत कराने के लिए कहा था।
जवान को ढूंढ कर लाने की अपील भौनावास गांव के 21 राजपूताना राइफल्स के हवलदार बलवीर सिंह ने बताया- मैं छुट्टी पर आया हुआ हूं। मुझे पता चला कि गांव के एक जवान के साथ उत्तरकाशी में हादसा हो गया है।
सरकार से निवेदन है कि परिवार से संपर्क कर उन्हें पूरी स्थिति के बारे में बताएं। 17 राजपूताना राइफल्स के हवलदार बृजपाल सिंह ने कहा- क्षेत्र के सांसद और विधायक परिवार की मदद करें।
सरपंच प्रतिनिधि संदीप सिंह और अन्य लोगों ने सीएम भजनलाल शर्मा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सांसद राव राजेंद्र सिंह से जवान को सकुशल ढूंढ कर जल्दी लाने की अपील की है।

ये खबर भी पढ़ें…
‘शेर अकेले जाते हैं’ कहकर गया बेटा नहीं लौटा:मां कर रही इंतजार, बच्चे पूछ रहे- ‘कब आएंगे पापा’, उत्तराखंड में राजस्थान के 5 जवान लापता

सीकर का शाहपुरा गांव। गांव में छोटा सा घर। भास्कर की रिपोर्टर इस घर तक पहुंची। गेट खोला तो घर के बीचों-बीच लकड़ी की चारपाई पर 45 वर्षीय महिला बैठी थी। हाथ में 20 साल के बेटे की तस्वीर। रिपोर्टर को देखते ही बोलीं- मेरे बेटे की कोई खबर मिली क्या? कैसा है वो? ये घर है हरित सिंह का। भारतीय सेना की राजपूताना राइफल्स का जवान। हरित धराली में 5 अगस्त को बादल फटने से आई तबाही के बाद से लापता हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
उत्तराखंड के धराली में बादल फटा, गांव जमींदोज:34 सेकेंड में सैकड़ों घर-होटल मलबे में दबे; 4 की मौत, 50 से ज्यादा लापता

उत्तरकाशी के धराली गांव में मंगलवार दोपहर 1.45 बजे बादल फटने से भारी तबाही मच गई। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग लापता हैं। प्रशासन का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। SDRF, NDRF, ITBP और आर्मी की टीमें बचाव और रेस्क्यू के काम में जुटी हैं। अब तक 130 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू किया गया है। (पढ़ें पूरी खबर)
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments