![]()
दशहरा महोत्सव के तहत सवाई माधोपुर में होंगे कई कार्यक्रम।
नगर परिषद सवाई माधोपुर के की ओर से भव्य दशहरा महोत्सव-2025 का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर दशहरा मैदान स्टेडियम ग्राउंड पर 2 से 4 अक्टूबर तक समारोह आयोजित किया जाएगा।
2 से 4 अक्टूबर तक होगा दशहरा महोत्सव आयोजित
नगर परिषद सभापति जयप्रकाश सामरिया और नगर परिषद आयुक्त देवेन्द्र जिंदल ने बताया कि विजय दशमी के अवसर पर दशहरा मैदान सहित शहर के प्रमुख स्थलों को आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा। नगर परिषद आयुक्त देवेन्द्र जिन्दल ने बताया कि 2 अक्टूबर को शाम 5 बजे विजय शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद शाम 6 बजे रावण-अंगद संवाद होगा और 6ः30 बजे 40 फीट ऊँचे रावण, कुंभकरण व मेघनाद के पुतलों का भव्य आतिशबाजी के साथ दहन किया जाएगा। रात्रि 9 बजे से दर्शकों के लिए बॉलीवुड नाइट का आयोजन होगा।
3 अक्टूबर को विराट कवि सम्मेलन का आयोजन, कृषि मंत्री डॉ. मीणा होंगे मुख्य अतिथि
3 अक्टूबर को रात 8 बजे दशहरा मैदान में अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें देशभर के प्रख्यात कवि एवं कवयित्रियां रामावतार नागर, अशोक चारण, बाबू बंजारा, मुन्ना बैटरी, कुशल कुशलेंद्र, अपूर्व बिक्रम शाह, कुलदीप रंगीला, योगिता चौहान, हेमा पांडे और कानू पंडित अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में विधायक, सवाई माधोपुर एवं कृषि, उद्यानिकी व ग्रामीण विकास कैबिनेट मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा मुख्य अतिथि होंगे। यहां 4 अक्टूबर को रात 8 बजे विराट भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें भक्ति रस से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments