अंतर्राष्ट्रीय उद्यानिकी नवाचार एवं प्रशिक्षण संस्थान (आईएसआईटीसी), दुर्गापुरा, जयपुर ने इस परियोजना का शुभारंभ किया है।
जयपुर नगर निगम क्षेत्र में निजी आवासों (घरों) की छतों पर सब्जियों की खेती को बढ़ावा देने के लिए ‘स्मार्ट सिटी रूफ टॉप फार्मिंग परियोजना’ शुरू की गई है। अंतर्राष्ट्रीय उद्यानिकी नवाचार एवं प्रशिक्षण संस्थान (आईएसआईटीसी), दुर्गापुरा, जयपुर ने इस परियोज
इस योजना के तहत केवल जयपुर नगर निगम क्षेत्र के निजी आवासीय भवनों के मालिक ही आवेदन कर सकते हैं। वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, संस्थान या अन्य गैर-आवासीय भवन इस परियोजना के लिए पात्र नहीं होंगे।

परियोजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है।
रूफ टॉप यूनिट के निर्माण की कुल अनुमानित लागत 53,619 रुपए है। इसमें से 70% (37,534 रुपए) की राशि सरकार द्वारा अनुदान के रूप में वहन की जाएगी। शेष 30% (16,085 रुपए) राशि लाभार्थी को स्वयं वहन करनी होगी।
परियोजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदक 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन रहेगी और आवेदन पत्र संस्थान के कार्यालय से प्राप्त किए जा सकेंगे।
योजना के दिशा-निर्देश, पात्रता की शर्तें और आवेदन पत्र का प्रारूप आईएसआईटीसी, दुर्गापुरा, जयपुर से प्राप्त किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में दूरभाष संख्या 9636839317 पर संपर्क किया जा सकता है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments