![]()
त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने भगत की कोठी-दानापुर के बीच वीकली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन 1 अक्टूबर से 26 नवंबर तक कुल नौ फेरे लगाएगी, जिससे दीपावली और छठ पूजा के लिए उत्तर भारतीय यात्रियों को
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन संख्या 04813 भगत की कोठी-दानापुर वीकली स्पेशल हर बुधवार शाम 5:20 बजे भगत की कोठी से रवाना होकर अगले दिन शाम 5:15 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04814 दानापुर-भगत की कोठी फेस्टिवल स्पेशल दानापुर से हर गुरुवार 6:45 बजे शाम रवाना होगी और शनिवार रात 1 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। दोनों ओर से कुल 9-9 फेरे लगाएगी, ताकि त्योहारों की सीजन में यात्रियों को कोई परेशानी न हो।
23 स्टेशनों पर ठहराव, 22 कोच होंगे
सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि ट्रेन जोधपुर, गोटन, मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावा सिटी, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूंडला, इटावा, गोविन्दपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर और आरा सहित कुल 23 स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन में यात्रियों के लिए 16 स्लीपर, 4 जनरल और 2 गार्ड एसएलआर डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे, जिससे अधिकाधिक यात्री आराम से सफर कर सकेंगे।
खेड़ा ने बताया कि हर साल दीपावली और छठ के मौके पर जोधपुर से बिहार-पूर्वी भारत के लिए ट्रेन की मांग रहती है। इसी को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनें अधिक फेरे, अधिक ठहराव और अधिक डिब्बों के साथ संचालित करने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन यात्रियों के आवागमन के लिए बड़ा विकल्प बनेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments