![]()
कार्यक्रम के दौरान प्रोफेसर और स्टूडेंट्स।
राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस 2025 के अवसर पर सवाई माधोपुर में मंगलवार को कईकार्यक्रम आयोजित किए गए।यहां शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में योजना मंच के तत्वाधान में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया गया। जिसके तहत चित्रकला, लघु वीडियो एवं फ
सभी को न्याय मिले के उद्देश्य से अलगत कराया
प्राचार्य डॉक्टर गोपाल सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस को रचनात्मक एवं सहभागी प्रारूप के माध्यम से मनाना और साथ ही कानूनी सहायता के लिए लोगों को विजुअल स्किल्स के माध्यम से जागरूक करना है। योजना मंच की संयोजक डॉ. प्रियंका सैनी ने बताया कि इस कार्यक्रम की थीम -Justice for all: by way of the lens of authorized assist है। देश की न्याय प्रणाली को सशक्त बनाने में युवा वर्ग की भागीदारी बहुत जरूरी है। इस अवसर पर महाविद्यालय संकाय सदस्य अंजु शर्मा और मनीषा शर्मा ने अपने विचार प्रकट करते हुए बताया कि न्याय प्रणाली को समझने और उससे जुड़ने के लिए कानूनी जागरूकता सभी के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विधिक सेवा के प्रति अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत की।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments