![]()
दौसा में लालसोट हाईवे पर चलती हुई कार में अचानक आग लग गई।
दौसा में हाईवे पर चलती कार आग का गोला बन गई। घटनाक्रम कोतवाली थाना क्षेत्र में लालसोट बाईपास पुलिया पर मंगलवार अलसुबह का है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पुलिस और राहगीरों की तत्परता से ड्राइवर की जान बच गई। इस दौरान हाईवे पर काफी देर तक ट्रैफ
दरअसल, कार ड्राइवर सवाई माधोपुर में सवारी छोड़कर वापस लौट रहा था कि डिवाइडर से टकराने के बाद कार से चिंगारी उठी और गैस किट ने आग पकड़ ली। आग की लपटें उठती देख वहां से गुजर रहे दूसरे वाहन चालकों ने पुलिस को सूचना दी और तत्परता दिखाते हुए ड्राइवर की जान बचाई।
नगर परिषद के फायर स्टेशन की दमकल ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। पुलिस ने जयपुर के जयसिंह खोर निवासी ड्राइवर रोहित सिंह राजपूत को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और घटनाक्रम के संबंध में परिजनों को सूचना दी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments