![]()
डूंगरपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के कलाल घाटा में नाबालिग की कुएं में गिरने से मौत।
डूंगरपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के कलाल घाटा में 15 साल के एक बालक की कुएं में डूबने से मौत हो गई। मौसी के घर रहकर वह 9वीं कक्षा में पढ़ाई करता था। पैर फिसलने से वह कुएं में गिरा। चप्पलें तैरती देख लोगों ने ढूंढा तो शव मिला। घटना को लेकर परिजनों ने
कोतवाली थाना क्षेत्र में कलाल घाटा में हादसा हुआ। वरदा थाना क्षेत्र के हिराता माली फला निवासी निलेश (15) पुत्र रामलाल ननोमा कलाल घाटा में अपनी मौसी धुली पत्नी मनजी के घर रहता था। वह डूंगरपुर शहर में नवाडेरा स्कूल में पढ़ता था। निलेश घर के पास ही एक कुएं पर पानी लेने गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया। जिससे वह कुएं में जा गिरा। डूबने से निलेश की मौत हो गई।
काफी देर तक वह वापस घर नहीं आया तो परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन की। इस दौरान कुएं में उसके चप्पल तैरती देख परिवार के लोगो ने कुएं में उसकी खोजबीन शुरू की। कुएं से उसका शव निकाला गया। इसके बाद शव को डूंगरपुर अस्पताल के मॉर्च्युरी में रखवाया। जहां परिजनों ने पोस्टमॉर्टम से इनकार कर दिया। मृतक निलेश के एक बड़ा भाई और एक बड़ी बहन भी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments