![]()
करौली में एरिया डोमिनेशन के तहत पुलिस ने 130 अपराधियों को गिरफ्तार किया।
करौली जिले में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन अभियान का प्रभावी परिणाम सामने आया है। भरतपुर रेंज के महानिरीक्षक के निर्देशन में एक दिवसीय विशेष अभियान के तहत जिलेभर में अपराधियों के ठिकानों पर दबिश दी गई।
पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के नेतृत्व में संचालित इस अभियान में 307 पुलिसकर्मियों की 65 टीमों ने जिले के 498 संदिग्ध स्थलों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई से क्षेत्र के असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है।
अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 130 अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनमें 3 जघन्य अपराधों में शामिल आरोपी, 3 गिरफ्तारी वारंटी, 2 इनामी अपराधी, 3 सामान्य प्रकरणों में वांटेड और 2 आरोपी विशेष अधिनियमों के अंतर्गत शामिल हैं। इसके अलावा 117 ऐसे आरोपी भी गिरफ्तार किए गए जिनके विरुद्ध शांति भंग और चालानशुदा प्रकरण दर्ज थे।
थाना बालघाट पुलिस को इस ऑपरेशन के दौरान एक महत्वपूर्ण सफलता मिली। अपहरण के मामले में 5 हजार रुपए का इनामी और लंबे समय से फरार चल रहा रवि उर्फ बल्ली मीना को गिरफ्तार किया गया।
एसपी सोनवाल द्वारा सक्रिय निगरानी और एरिया डोमिनेशन रणनीति अपनाई जा रही है। यह अभियान अपराध नियंत्रण के लिए एक कारगर कदम साबित हो रहा है। लगातार की जा रही इस तरह की कार्रवाई से क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिल रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments