![]()
फलोदी जिले की चाखू पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे वाहन मालिक हरीराम विश्नोई को गिरफ्तार किया है। हरीराम पर एमडीएमए ड्रग की तस्करी के लिए वाहन उपलब्ध कराने का आरोप है।
ये कार्रवाई इसी साल 5 मार्च को जांबा पुलिस द्वारा ननेउ चौराहा पर एक स्विफ्ट कार से एमडीएमए बरामद करने के बाद हुई है। उस समय पुलिस ने सुनील और सुमारदीन नामक के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में तीसरे आरोपी श्यामलाल उर्फ श्याम काछबाणी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
गिरफ्तार किया गया हरीराम पुत्र मोहनराम विश्नोई बेनीवालों की ढाणी, पडियाल, पुलिस थाना भोजासर का निवासी है। उस पर एमडीएमए की तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार का मालिक होने का आरोप है।
पुलिस टीम हरीराम से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है। आरोपी हरीराम के खिलाफ पुलिस थाना भोजासर में पहले भी दो मुकदमे दर्ज हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments