![]()
माली-सैनी-कुशवाहा समाज का सातवां सामूहिक विवाह सम्मेलन 2 नवंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा।
करौली में महात्मा ज्योतिबा फुले विकास संस्थान के नेतृत्व में माली-सैनी-कुशवाहा समाज का सातवां सामूहिक विवाह सम्मेलन 2 नवंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा। रविवार को इसकी तैयारियों को लेकर बैठक हुई।
संस्थान अध्यक्ष प्रेम सिंह माली की अध्यक्षता में हुई बैठक में संस्था सचिव रामगोपाल माली और प्रवक्ता गोपाललाल माली ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। अध्यक्ष ने कहा कि समाज में आर्थिक बोझ को कम करने के लिए सामूहिक विवाह सम्मेलन महत्वपूर्ण है।
बैठक में “एक सदस्य-एक कुर्सी” अभियान की शुरुआत की गई। इसके तहत प्रति कुर्सी 300 रुपए का योगदान निर्धारित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद राम सिंह, कर्मचारी संघ अध्यक्ष तुलसीराम सैनी, सरपंच रमजी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
समिति ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक जोड़ों का पंजीयन कराने का आग्रह किया। साथ ही छात्रावास निर्माण के लिए भामाशाहों से सहयोग की अपील की गई। बैठक में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने सम्मेलन के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments