![]()
जयपुर रेंज आईजी दौसा जिले के दौरे पर रहे
पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश दौसा के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस लाइन परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर (सलामी) ग्रहण की। इसके बाद वे पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए बनाए गए विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर पह
निरीक्षण के दौरान आईजी ने सुरक्षा प्रबंध, यातायात व्यवस्था, परीक्षा केन्द्रों पर निगरानी तंत्र एवं अभ्यर्थियों की सुविधा से जुड़ी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। साथ ही उन्होंने परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों से भी संवाद कर उनकी समस्याओं व अनुभव के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा देने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर एसपी सागर राणा, एएसपी हेमंत कलाल एवं सिटी सीओ रवि प्रकाश शर्मा भी साथ मौजूद रहे और परीक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिले में दो दिन तीन पारियों में संपन्न हुई पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम रहे। अभ्यर्थियों की भीड़ के चलते यात्री वाहन खचाखच भरे चले।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments