☜ Click Here to Star Rating


भीलवाड़ा में रेल्वे स्टेशन पर बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स की भीड़ लगी

भीलवाड़ा में कॉन्स्टेबल भर्ती एग्जाम तीसरी शिफ्ट खत्म होने के साथ ही घर लौटने के लिए बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर पहुंचे। इस दौरान दोनों ही जगह कई घंटों तक अफरा तफरी का माहौल रहा। रेलवे स्टेशन पर अचानक बड़ी संख्या में स्टूड

.

भीलवाड़ा के दोनों प्लेटफार्म सहित रेल्वे पटरियों भी स्टूडेंट्स इकट्ठा हुए जिन्हें बाद रेलवे पुलिस ने खदेड़ा रेल्वे स्टेशन पर हजारों की संख्या में स्टूडेंट अपने-अपने घर जाने के लिए पहुंचे थे।

रेल्वे पटरियों से स्टूडेंट्स को खदेड़ते पुलिसकर्मी

रेल्वे पटरियों से स्टूडेंट्स को खदेड़ते पुलिसकर्मी

पुलिस का एक्स्ट्रा जाब्ता लगाना पड़ा

कुछ ऐसा ही हाल भीलवाड़ा के रोडवेज बस स्टैंड का था, यहां हालात यह थी की फर्स्ट शिफ्ट में एग्जाम से फ्री होने के बाद भी कई स्टूडेंट्स शाम तक भी अपने घर के लिए रवाना नहीं हो सके। एक-एक बस में 100-125 स्टूडेंट के बैठने के बाद कई स्टूडेंट्स को जगह नहीं मिल पाई।

एग्जाम की सेकेंड शिफ्ट की भीड़ ने हालात और ज्यादा बुरे कर दिए। हालांकि, क्राउड कंट्रोल के लिए भीलवाड़ा पुलिस ने बेहतर इंतजाम किए, जो स्टूडेंट खिड़कियों से बसों में जा रहे थे उन पर रोक लगाने के लिए एक्स्ट्रा जाब्ता तैनात किया था।

कई स्टूडेंट खिड़कियों से अंदर गए, डिपो से निकलकर स्टैंड पर लगने वाली बस के पीछे दौड़ भी लगाई और सीट मिलने की जुगाड़ लगाने में खिड़की से सामान भी अंदर रखा। दो दिन में करीब 21,000 स्टूडेंट्स भीलवाड़ा पहुंचे थे। गनीमत रही कि इन दो दिन में कोई ज्यादा परेशानी नहीं होने ओर स्टूडेंट्स के घर लौटने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।

रोडवेज बस में खिड़की से घुसने को कोशिश करते स्टूडेंट्स ओर उन्हें रोकते पुलिसकर्मी

रोडवेज बस में खिड़की से घुसने को कोशिश करते स्टूडेंट्स ओर उन्हें रोकते पुलिसकर्मी

रोडवेज बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स घर जाने के लिए पहुंचे

रोडवेज बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स घर जाने के लिए पहुंचे

सुबह स्लीव्स काट कर मिली एंट्री

इससे पहले पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन भीलवाड़ा के सेंटर पर रविवार को कड़ी चेकिंग की गई। एग्जाम सेंटर में एंट्री से पहले स्टूडेंट के शर्ट के मेटल बटन काटे गए, उनके गले, हाथ और पैर में बंधे धागे और ताबीज को काटा गया।वहीं इस दौरान एक युवती फुल स्लीव का कुर्ता पहनकर आई, जिसकी आस्तीन को सेंटर के बाहर कैंची से काट एंट्री दी गई। इसके साथ ही सेंटर के बाहर ही जूते-चप्पल उतरवाकर एग्जाम में बैठने दिया गया।

25 सेंटर्स पर टाइट सिक्योरिटी

भीलवाड़ा शहर में 25 सेंटर पर फर्स्ट शिफ्ट में 8400 स्टूडेंट डेंट एग्जाम देने के लिए पहुंचे रहे हैं।यहां पहुंचने पर उन्हें ट्रिपल लेयर सिक्योरिटी सिस्टम के बीच से गुजरना पड़ा। एग्जाम सेंटर पर एग्जाम शुरू होने के करीब 2 घंटे पहले से लंबी कतार देखी गई।

एग्जाम सेंटर के बाहर केंडिडेट के जूते-चप्पल उतरवाए गए

एग्जाम सेंटर के बाहर केंडिडेट के जूते-चप्पल उतरवाए गए

ट्रिपल लेयर सिक्योरिटी चेक के बाद क्लास रूम तक हर स्टूडेंट की आइडेंटिटी चेक करने के बाद उसे एग्जाम सेंटर के मेन गेट में एंट्री दी गई। इसके बाद उसे मेटल डिटेक्टर टेस्ट से गुजरना पड़ा। सिक्योरिटी के अगले लेवल में थंब इंप्रेशन और रेटिना मैच की गई। इस दौरान उनके फिजिकल आधार कार्ड और एडमिशन कार्ड को चेक किया और उसके बाद उन्हें सेंटर और अपने प्रॉपर क्लासरूम में जाने की परमिशन मिली।

स्टूडेंट्स के लंबी लाइन लगी ओर चेकिंग बाद एंट्री मिली

स्टूडेंट्स के लंबी लाइन लगी ओर चेकिंग बाद एंट्री मिली

अभय कमांड से लगातार मॉनिटरिंग

सिक्योरिटी की अगली स्टेज में अभय कमांड से शहर के सभी 25 सेंटर पर नजर रखी जा रही है । सेंटर्स के साथ-साथ यहां आने जाने वाली हर रोड और क्राउड एरिया बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और पब्लिक प्लेस की एसपी द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया की एग्जाम के दौरान गड़बड़ी करने वाले को किसी भी हालत में नहीं बख्शा जाएगा, एग्जाम खत्म होने के बाद क्राउड कंट्रोल के लिए रोडवेज बस स्टैंड,रेलवे स्टेशन सहित शहर के प्रमुख पब्लिक प्लेस पर एक्स्ट्रा पुलिस फोर्स लगाई गई है।

स्टूडेंट्स के थंब इंप्रेशन ओर बायोमेट्रिक चेकिंग हुई।

स्टूडेंट्स के थंब इंप्रेशन ओर बायोमेट्रिक चेकिंग हुई।

दो शिफ्ट में 16800 स्टूडेंट रजिस्टर्ड

भीलवाड़ा शहर में आज दो शिफ्ट में एग्जाम हुए जिनमें फर्स्ट शिफ्ट 11 से दोपहर 1 बजे तक और सेकेंड शिफ्ट दोपहर 3 से 5 बजे तक आयोजित की गई। दोनों पारियों के लिए 8400- 8400 टोटल 16800 स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे। इससे पहले शनिवार को दोपहर 3से 5 बजे तक एक शिफ्ट में टेक्निकल कर्मचारी, दूरसंचार पदों के लिए कॉन्स्टेबल और खेल कोटे से स्टूडेंट्स एग्जाम देने पहुंचे थे।

अभय कमांड से सभी सेंटर्स की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

अभय कमांड से सभी सेंटर्स की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

एंट्री टाइम पूरा होते ही गेट को बंद कर दिया गया।

एंट्री टाइम पूरा होते ही गेट को बंद कर दिया गया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading