☜ Click Here to Star Rating


आज अनंत चतुर्दशी का पावन पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ महोत्सव समिति की ओर से 50 हजार लोगों के लिए महाप्रसादी की व्यवस्था की गई है। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह भोजन सेवा लोगों की आस्था और सहयोग से संभव हो र

.

इस आयोजन में सब्जियां और पुड़िया तैयार की जाएंगी। खाने में 6.5 क्विंटल आलू की सब्जी, 2 क्विंटल दाना मैथी, 110 किलो पकौड़ी की सब्जी, 125 किलो सेव वाली सब्जी, 85 किलो मिर्ची टमाटर की सब्जी, 60 किलो अचार और 85 किलो मिर्ची के गट्टे बनाए जाएंगे। लगभग 50 क्विंटल आटे से पुड़िया तैयार होंगी। भोजन बनाने में 55 टिन तेल की जरूरत पड़ेगी।

140 हलवाइयों की टीम कर रही है तैयार

समिति के संस्थापक अध्यक्ष सुनील ढ़िलीवाल ने बताया कि यह महाप्रसाद हलवाई राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में तैयार किया जाएगा। उनकी टीम में 140 हलवाई शामिल हैं। इनके साथ 300 समिति कार्यकर्ता, एटीबीएफ की महिला टीम और 40 मजदूर सेवा देंगे। खाना बनाने के लिए 15 क्विंटल लकड़ी का इंतजाम किया गया है और 11 भट्टियों पर पुड़िया बनाई जाएगी। 40 कमर्शियल गैस सिलेंडर मंगवाए गए हैं।

140 हलवाइयों की टीम जुटी काम में।

140 हलवाइयों की टीम जुटी काम में।

सबसे पहले आलू की सब्जी से शुरू होगा वितरण

भोजन वितरण दोपहर 1 बजे से रात 12 बजे तक किया जाएगा। वितरण अलग-अलग चरणों में होगा। पहले आलू की सब्जी और पूड़ी दी जाएगी। इसके बाद दाना मैथी और पकौड़ी की सब्जी दी जाएगी। पकौड़ी की सब्जी पूरे समय उपलब्ध रहेगी। सबसे अंत में नमकीन की सब्जी दी जाएगी। साथ ही अचार और मिर्ची टमाटर की सब्जी भी परोसी जाएगी। आयोजन में खास ध्यान रखा गया है कि खाना बिल्कुल भी बर्बाद न हो।

बारिश की संभावना को देखते हुए सूचना केंद्र के बाहर वॉटरप्रूफ टेंट लगाया गया है, ताकि बारिश से लोगों को कोई परेशानी न हो। अगर बारिश होती है तो भोजन वितरण के समय में थोड़ा बदलाव किया जा सकता है।

सब्जी और पुड़ी की महाप्रसादी का होगा वितरण।

सब्जी और पुड़ी की महाप्रसादी का होगा वितरण।

सेवा में जुटी विभिन्न टीमें

पूरे आयोजन में कई व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी अलग-अलग लोगों और संस्थाओं को दी गई है। जल व्यवस्था राजेश ईनानी, बर्तन की व्यवस्था चन्डक बर्तन भंडार, टेंट मंगल टेंट और माइक की जिम्मेदारी विनायक साउंड ने की है। ये सभी सेवाएं निशुल्क दी जा रही हैं।

खाने के साथ-साथ पानी की भी व्यवस्था की गई है। आयोजन स्थल पर 8 वॉटर कूलर और एक पानी का टैंकर लगाया गया है, जिससे सभी को ठंडा और साफ पानी मिल सके।

मिर्ची टमाटर की सब्जी भी साथ में दी जाएगी।

मिर्ची टमाटर की सब्जी भी साथ में दी जाएगी।

प्रसाद वितरण के लिए लगेंगे 20 काउंटर

प्रसाद वितरण के लिए कुल 20 काउंटर लगाए जाएंगे। काउंटर की शुरुआत लगभग दोपहर 1 बजे से होगी और यह तब तक चलेगा जब तक विसर्जन पूरा नहीं हो जाता। महिला काउंटर शाम 5 बजे से शुरू किया जाएगा, जिसमें केवल एटीबीएफ की महिलाएं सेवा करेंगी। यह महिला काउंटर नेहरू बाजार के त्रिनेत्र गणेश चौक पर लगाया जाएगा।

साल 2012 से शुरू हुआ था कांरवा, अब बनता है 50 हजार लोगों का खाना

चित्तौड़ महोत्सव समिति के संस्थापक सुनील ढ़िलीवाल ने बताया कि यह सेवा 2012 में केवल 12 हजार लोगों के भोजन से शुरू हुई थी। बीच में 2 साल कोरोना महामारी की वजह से आयोजन नहीं हो सका। इस बार 50 हजार लोगों के लिए भोजन की तैयारी की गई है, लेकिन सामग्रियां 60 हजार लोगों के हिसाब से मंगवाई गई हैं, ताकि कमी न हो।

इस सेवा कार्य में लगभग 400 भामाशाहों का योगदान है। सभी धर्मों के लोग अपने-अपने तरीके से छोटा-बड़ा दान करते हैं और उसी से यह भव्य भोजन व्यवस्था की जाती है। ढिलीवाल ने बताया कि बचपन में वे खुद भी विसर्जन देखने जाते थे, लेकिन उस समय खाने की कोई व्यवस्था नहीं होती थी। तभी उन्होंने तय किया कि बड़े होकर यह सेवा जरूर शुरू करेंगे।

खाना सिंधी धर्मशाला में तैयार किया जा रहा है और फिर वहां से भोजन वितरण काउंटर्स तक भेजा जाएगा। पूरी व्यवस्था बहुत ही सुचारु रूप से की जा रही है ताकि किसी को भी परेशानी न हो। बाहर से आने वाले भक्तों को भी भूखा नहीं लौटने दिया जाएगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading