पार्टी बनाकर चार साथियों के साथ लौटते वक्त रील बनाने के बाद रपट पर पैर फिसल गया। इससे एक युवक लूणी नदी में डूब गया। वहीं उसके साथी वहां से भाग गए। घटना बालोतरा जिले के सिणधरी थाना इलाके भाटाला रपट शुक्रवार शाम का है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर स्था
सिणधरी उपखंड के पुलिस थाना भाटाला रपट पर शुक्रवार शाम बड़ा हादसा हो गया। लूणी नदी के तेज बहाव में टुकिया लोलावा निवासी हिमताराम बह गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की गई। गोताखोंरो ने कई बार डुबकियां लगाकर दो से तीन किलोमीटर तक नदी की छानबीन की, लेकिन देर रात तक कोई सुराग नहीं मिल सका।

पुलिस ने स्थानीय गोताखोंरो और सिविल डिफेंस की टीम से करवाया रेस्क्यू।
पुलिस ने बताया घटना की गंभीरता को देखते हुए सिविल डिफेंस की टीम को भी बुलाया गया। सूर्यास्त के बाद सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया, जिसे शनिवार सुबह फिर से शुरू किया गया है।
साथी उसे डूबता देख मौके से भाग गए
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चार युवक टुकिया लोलावा से रपट पार करते हुए भाटाला की तरफ आए थे। वहीं भाटाला कस्बे में पार्टी कर लौटते समय हिमताराम मोबाइल पर सोशल मीडिया रील बना रहा था। नदी पार करते समय अचानक संतुलन बिगड़ने से वह बहाव में बह गया। स्थानीय तैराक ने बताया- उसके साथी उसे डूबता देख मौके से भाग गए। हादसे से पहले भी हिमताराम ने रपट पर एक रील बनाकर साझा की थी।
कुछ देर पहले हटाए थे लोगों को
पुलिस ने कुछ देर पहले ही रपट पर मौजूद युवकों को हटाया था। लेकिन थोड़ी देर बाद कुछ युवक फिर लौट आए। घटना के बाद पुलिस ने रपट के दोनों और जवान तैनात कर रास्ता बंद कर दिया। हादसे के बाद वहां जुटे लोगों को पुलिस ने समझाइश कर हटाया। गौरतलब है कि बीते तीन दिनों से लूणी नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments