राजस्थान में बारिश का दौर जारी है। जयपुर, उदयपुर और भीलवाड़ा में रातभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। भीलवाड़ा में आज सुबह करीब 6:30 बजे तक बारिश हुई। कई कॉलोनियों और घरों में 2 से 3 फीट पानी भर गया। निचली बस्तियां और अंडर ब्रिज जलमग्न हो गए।
टोंक जिले के बीसलपुर बांध में पानी की आवक बढ़ने से आज सुबह 7 बजे दो और गेट खोल दिए गए। गेट नंबर 7 और 14 खोला गया है। अब बांध से प्रति सेकेंड 96160 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। नंबर 8, 9, 10, 11, 12 और 13 पहले से ही खुले हैं।
मौसम विभाग ने शनिवार को उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ में रेड अलर्ट जारी किया है। चित्तौड़गढ़, राजसमंद, झालावाड़, सिरोही, जालोर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
बूंदी, कोटा, बारां, भीलवाड़ा, अजमेर, नागौर, बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, पाली में येलो अलर्ट रहेगा। अजमेर, उदयपुर, राजसमंद और भीलवाड़ा में शनिवार को स्कूलों की छुट्टी है।


Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments