![]()
अलवर के सिलीसेढ़ बांध से 3 इंच ऊपरा चल रही है। करीब 15 दिनों से लगातार ऊपरा जारी है। इसके बावजूद जयसमंद बांध में एक ही दिन में पानी की लेवल नीचे आ गया। अब 12 फीट से नीचे आकर 11 फीट 8 इंच रह गया। जबकि सिलीसेढ़ से बांध की ऊपरा का पानी लगातार आ रहा है। यह
अलवर शहर में शनिवार तड़के करीब 4 बजे अच्छी बारिश हुई। अलवर शहर के अलावा आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश हुई है। हालांकि तेज बारिश नहीं है। जिसके कारण नदी में पानी की बहुत ज्यादा आवक नहीं है। लेकिन रूपारेल नदी में पानी का स्तर बढ़ा है। जिससे जयसमंद बांध में भी पानी पहुंचा है।
जिले में लगातार बादल छाने और बीच-बीच में बारिश होने से फसलों में काफी नुकसान हुआ है। बाजरे की अगेजी फसलें काफी खराब हो गई। वहीं प्याज की खेती में भी मोटा नुकसान है। जहां अधिक बारिश हुई वहीं नुकसान अधिक हैं। बांध के भराव क्षेत्र में फसल चौपट हो गई है। जिससे सिलीसेढ़ व जयसमंद बांध के आसपास अधिक नुकसान हुआ है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments