☜ Click Here to Star Rating



राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर वोट चोरी करने के आरोपों को लेकर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा है कि जहां इनकी पार्टी जीतती है। वहां तो वो धन्यवाद देते हैं। जहां वो चुनाव हार जाते हैं, वहां चुनाव आयोग को कोसते हैं। अशोक गहलोत भी क्यों साथ दे रहे

.

उन्होंने कहा- अगर कांग्रेस को प्रतिस्पर्धा करनी है तो जनसेवा में करें। हमारी लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास क्यों कर रहे हैं? राहुल गांधी अब एसआईआर को लेकर विरोध कर रहे हैं। क्या अब रोहिंग्या या बांग्लादेशी तय करेंगे कि देश में सरकार कौन बनाएगा? राठौड़ ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी इतनी मजबूत हो चुकी है। जनता सब समझती है। आने वाला समय भाजपा का ही है।

टैरिफ अमेरिकी नागरिकों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने अमेरिका के टैरिफ बढ़ाने की नीति को लेकर कहा- ट्रंप उभरते हुए देशों को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा- पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने जब परमाणु परीक्षण किया था, तब भी दुनिया के आर्थिक प्रतिबंधों की परवाह नहीं की थी।

उसी आत्मविश्वास से आज भी भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ को अमेरिकी नागरिकों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि यदि भारत का निर्यात अमेरिका में कम होता है तो हमारे पास रूस, चीन जैसे वैकल्पिक बाजार मौजूद हैं। लेकिन दवाइयां महंगी होने से अमेरिका के नागरिकों को भुगतना पड़ेगा। हमारा आत्मनिर्भर भारत अब ब्रह्मोस जैसे अत्याधुनिक शस्त्र स्वयं बना रहा है। मेक इन इंडिया के तहत देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। हम डरने वाले नहीं हैं।

विपक्ष में भी राष्ट्रभक्ति हो

मदन राठौड़ ने कहा- 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को केवल एक औपचारिकता बनाकर नहीं छोड़ा जाएगा, बल्कि हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से इसे वृहद स्तर पर मनाया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर घर-घर तिरंगा फहराने के लिए तत्पर है। इस दौरान तिरंगा यात्राओं के साथ विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान केवल भाजपा का नहीं, बल्कि पूरे देश का है।

उन्होंने विपक्षी दलों से भी आह्वान किया कि वे भी राष्ट्रभक्ति की भावना से प्रेरित होकर इस अभियान में भाग लें। हम चाहते हैं कि पक्ष में भी राष्ट्रभक्ति हो और विपक्ष में भी। देशभक्ति कोई एक पार्टी की जागीर नहीं है, यह हम सबका साझा कर्तव्य है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading