डूंगरपुर में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र सहित 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 3 लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सभी 6 लोग एक ही बाइक पर सवार थे और रक्षाबंधन मनाकर लौट रहे थे। टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गए।
हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने बोलेरो में आग लगा दी। एक्सीडेंट सदर थाना क्षेत्र में उदयपुर रोड पर देवल गांव के पास रविवार शाम करीब 4 बजे हुआ।

हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए। गुस्साए लोगों ने बोलेरो में आग लगा दी।
रक्षाबंधन मनाकर लौट रहे थे घर थाना अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया- बाइक सवार देवल घोघरा फला निवासी सुनील घोघरा (40) पुत्र मावा, पत्नी कमला, बेटा श्रवण (6) व जिगर (9) पाल पादर गांव में रक्षाबंधन का त्योहार मनाने गए थे।
उनके साथ रोहनवाड़ा गांव निवासी मुन्ना (30) पत्नी हितेश अहारी और निशांत (07) पुत्र हितेश अहारी भी थे। राखी बांधकर सभी 6 लोग एक बाइक से घर लौट रहे थे। देवल गांव के पास सामने से आ रही बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में सुनील घोघरा, श्रवण और निशांत की मौत हो गई। कमला, मुन्ना और जिगर गंभीर घायल हो गए। उनके हाथ, पैर, सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जिगर की हालत गंभीर होने पर उसे डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उदयपुर रेफर कर दिया। बाकी 2 घायलों को जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगों ने बोलेरो को आग के हवाले कर दिया। इससे बोलेरो से लपटें और धुआं उठने लगा।

गुस्साए लोगों ने बोलेरो में आग लगा दी। जब से लपटें उठने लगीं तो लोग दूर भागने लगे।
त्योहार की खुशी मातम में बदली कमला और मुन्ना दोनों बहनें अपने परिवार के साथ पीहर (पाल पादर गांव) में रक्षाबंधन का त्योहार मनाने गई थीं। राखी बांधकर सभी 6 लोग बाइक से घर जा रहे थे।
जीजा व भांजों की मौत की सूचना और बहनों के घायल होने की खबर सुनकर पीहर में मातम पसर गया। सभी लोग तुरंत मौके पर पहुंचे।

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार लोग सड़क पर इधर-उधर गिर गए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments