सब इंस्पेक्टर-2021 परीक्षा का पेपर लीक कांड इन दिनों अशोक गहलोत के कारण फिर से चर्चा में है। इस कांड में उनके पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) राजकुमार यादव को जांच एजेंसी ने पकड़ा है।
उसने पूछताछ में बताया कि बेटे के दबाव में उसने पेपर खरीदा था। उसने अपने दोस्त कुंदन को पैसा देकर पेपर लिया था। इसके बाद अपने दूध वाले को भी पेपर बेचा था।
आरोपी राजकुमार को 8 अगस्त 2025 को पकड़ा गया था। हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार और उनका बेटा भरत यादव 3 दिन की रिमांड पर है।

शनिवार को राजकुमार यादव और भरत यादव को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया था।
दूध वाले का बेटा पास, राजकुमार का फेल
एसओजी से मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार ने बड़ी रकम कुंदन कुमार को पेपर के लिए दी थी। इस पैसे का बोझ उतारने के लिए उसने अपने दूध वाले को पेपर की बात बताई।
दूध बेचने वाले ने खुद के बेटे रविन्द्र सैनी के लिए राजकुमार यादव को पैसे देकर पेपर लिया। राजकुमार ने अपने जानकार सतेंद्र को भी मोटी रकम लेकर पेपर बेच दिया था।
राजकुमार के बेटे ने पूछताछ में बताया है कि पिता से पेपर मंगवाया था। इसे पढ़कर ही परीक्षा में पास हुआ। लेकिन फिजिकल में फेल हो गया था। वहीं, रविंद्र एसआई बन गया था।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ PSO राजकुमार यादव। (फाइल फोटो)
रविंद्र सैनी को फरार करवाने का आरोप
दरअसल, एसओजी ने सबसे पहले सतेंद्र को गिरफ्तार किया था। उसने ही पीएसओ राजकुमार यादव के बारे में जानकारी दी थी। एसओजी ने राजकुमार यादव और रविंद्र सैनी को पूछताछ के लिए मुख्यालय आने के लिए कहा था।
इस दौरान ट्रेनी एसआई रविन्द्र सैनी ने राजुकमार यादव को फोन पर पूछा था कि आगे क्या करना है। तो यादव ने उसे फरार होने की सलाह दी। उसके बाद से रविंद्र फरार है।
ये भी पढ़े…
पेपर लीक में पूर्व सीएम अशोक गहलोत का PSO गिरफ्तार:सब इंस्पेक्टर का पेपर खरीदा था, SOG ने राजकुमार यादव के बेटे को भी पकड़ा
अशोक गहलोत के सीएम रहने के दौरान राजकुमार यादव उनकी सुरक्षा में तैनात था। प्रदेश में बीजेपी सरकार बनने के बाद अशोक गहलोत का PSO लग गया था। (पूरी खबर पढ़ें)
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments