पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। गहलोत ने सोशल मीडिया पोस्ट कर यहां तक कह दिया कि राजस्थान में केवल लूट और झूठ की सरकार चल रही है। गहलोत ने भ्रष्टाचार के कारण जल जीवन मिशन को फ
गहलोत ने एक्स पर लिखा- राजस्थान में केवल लूट और झूठ की सरकार चल रही है। भाजपा सरकार ने 2024-25 के बजट में 25 लाख जल कनेक्शन जल जीवन मिशन के तहत देने की घोषणा की थी, लेकिन केवल 9 लाख 44 हजार कनेक्शन ही दे सकी। यह कांग्रेस सरकार के समय 2022-23 में लगाए गए 13 लाख 88 हजार और 2023-24 में लगाए गए 12 लाख 17 हजार से भी कम है।
6 महीने में केवल 97 हजार कनेक्शन हुए
गहलोत ने लिखा- बजट वर्ष 2025-26 में 20 लाख नल कनेक्शन देने की घोषणा की गई, लेकिन आज इस बजट वर्ष के 6 महीने बीत जाने के बाद भी केवल 97 हजार कनेक्शन जारी किए जा सके हैं। इस औसत से इस बजट वर्ष में केवल 2 लाख कनेक्शन जारी होंगे। यह भाजपा की झूठ उजागर करता है।

भ्रष्टाचार के कारण जल जीवन मिशन फेल
गहलोत ने लिखा- अब यह सामने आया है कि इस योजना को लागू कर रहे PHED विभाग के 6 एडिशनल चीफ इंजीनियर, 3 सुप्रींटेंडेंट इंजीनियर, 17 एक्सईएन को केवल इसलिए लंबे समय से APO किया हुआ है और अपने चहेते अधिकारियों को डबल चार्ज दिया हुआ है। इसकी वजह क्या है? क्या भ्रष्टाचार की इस नीयत के कारण ही भाजपा सरकार में जल जीवन मिशन फेल हो रहा है?
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments