![]()
नागौरी गेट थाने में माली समाज संस्थान के पदाधिकारी की ओर से मामला दर्ज करवाया गया है। फाइल फोटो।
जोधपुर के नागोरी गेट थाना क्षेत्र के रामबाग स्थित माली संस्थान के ताले तोड़कर कार्यालय से चुनाव सामग्री और संस्थान के अन्य जरूरी कागजात की पेटी चुराने का मामला सामने आया है। इसको लेकर संस्थान के पदाधिकारियों की ओर से नागौरी गेट थाने में रिपोर्ट दी गई
थाने में दी रिपोर्ट में बाबूलाल माली निवासी जुनी बागर महामंदिर ने बताया कि 12 सितंबर को माली संस्थान रामबाग के चुनाव कार्यालय के आरोपियों ने ताले कटर से काट दिए और चुनाव सामग्री व संस्थान से जुड़े अन्य जरूरी कागजात की पेटी को चुरा कर ले गए।
इसको लेकर प्रदीप परिहार, रतनलाल गहलोत, राजेंद्र सिंह सांखला, दिनेश गहलोत, महेश कच्छवाहा, माधुसिंह सांखला, अर्जुन सिंह गहलोत, मनीष गहलोत आदि के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। नागौरी गेट थाना अधिकारी शेफाली सांखला मामले की जांच कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments