![]()
पाली में जंगल में सुनसान जगह पर बनी एक पुरानी झोपड़ी में लाखों रुपए की शराब जब्त करने की कार्रवाई रविवार को पाली पुलिस ने की। मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्जकर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की।
पाली जिले के शिवपुरा थाने के SHO ऊर्जाराम ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की सुरायता गांव के निकट जंगल में बनी एक झोपड़ी में शराब पड़ी है। इस पर एएसआई पुखाराम, हेड किशनलाल सहित टीम को लेकर मौके पर पहुंची। तलाशी में झोपड़ी में 34 कर्टन देशी शराब मिली। जिसकी बाजार कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए है। जिसे जब्त कर थाने लाए। मामले में जानकारी जुटाई तो सामने आया कि सुरायता गांव निवासी बालाराम पुत्र ढलगाराम ने यहां शराब रखी थी। इस पर उसके खिलाफ मामला दर्जकर तलाश शुरू की।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments