सिरोही जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने जनजाति बालिका छात्रावास का औचक निरीक्षण किया।
सिरोही जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने रविवार को जनजाति बालिका छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास में रह रही बालिकाओं को खेल सामग्री और मिठाई वितरित की।

सिरोही कलेक्टर ने छात्रावास की छात्राओं के साथ किया भोजन।
कलेक्टर चौधरी ने बालिकाओं के साथ विभिन्न खेल खेले। उन्होंने छात्राओं को सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने छात्राओं के साथ छात्रावास का भोजन किया और उनका गृहकार्य भी देखा। इस दौरान उपखंड अधिकारी आबूरोड शंकरलाल मीना, छात्रावास अधीक्षक सविता और कोच सुप्रिया मौजूद रहे।

कलेक्टर ने पढ़ाई को लेकर छात्राओं से किया संवाद।
इसके बाद कलेक्टर ने आबूरोड में टीएडी छात्रावास का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अंग्रेजी विषय के अध्यापन को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को समय-समय पर शाला संबलन करने के निर्देश भी दिए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments